By अनन्या मिश्रा | May 22, 2025
ऐसे में समर सीजन में आप खुद को सेहतमंद रखता चाहते हैं, तो आपको गोंद कतीरे का सेवन करना चाहिए। आप गोंद कतीरा स्मूदी, ड्रिंक्स और अन्य कई डिशेज में मिक्स कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गोंद कतीरा से बनने वाली तीन अलग-अलग टेस्टी ड्रिंक्स की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको गर्मियों के मौसम में एक बार इस ड्रिंक को जरूर ट्राई करना चाहिए।
पुदीना-नींबू शिकंजी गोंद कतीरा शिकंजी रेसिपी
इस रेसिपी को बनाने के लिए एक बर्तन में गोंद कतीरा को भिगो दें।
अब एक मिक्सर जार में नींबू, पुदीना, काला नमक, जीरा और चीनी डालकर पीस लें।
फिर इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें।
एक गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें और फिर यह पेस्ट डालें।
इसके बाद ऊपर से ठंडा पानी और जलजीरा डालकर मिक्स करें।
बर्फ के टुकड़े ऊपर से डालकर सर्व करें।
गोंद कतीरा तरबूज शर्बत रेसिपी
गोंद कतीरा तरबूज शर्बत बनाने के लिए गोंद कतीरा को भिगो दें।
अब तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर मिक्सर जार में इसको पीस लें।
अब एक गिलास में गोंद कतीरा, तरबूज पेस्ट, तरबूज के कटे टुकड़े डालकर मिक्स करें।
इसके ऊपर से ठंडा पानी, काला नमक और बर्फ डालकर मिलाएं और फिर सर्व करें।
गोंद कतीरा मैंगो शेक रेसिपी
सबसे पहले गोंद कतीरा को कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें।
फिर आम का छिलका हटाकर उसको टुकड़ों में काट लें।
अब एक जार में आम के टुकड़े, दूध और चीनी डालकर शेक बना लें।
इस शेक को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें गोंद कतीरा मिलाएं।
इसमे कुछ आम के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स करें।
फिर गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से मैंगों शेक डालें।
इस आसान तरीके से गोंद कतीरा मैंगो शेक बनकर तैयार हो जाएगा।