जयपुर में संक्रमण की रोकथाम के लिए बनाएं विशेष रणनीति: अशोक गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2021

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की राजधानी में कोविड-19 रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जयपुर में संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए विशेष योजना बनाएं। उन्होंने जयपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पूरे जिले में निषिद्ध क्षेत्र , अधिक जांच , संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान आदि व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें: बिहार में कोविड-19 संक्रमण से 77 और मरीजों की मौत, 7,494 नये मामले

उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस की शुरूआती दौर में ही पहचान कर मरीजों को इसके लिए उचित उपचार देना बहुत जरूरी है, ताकि मरीजों में यह बीमारी गंभीर रूप नहीं ले। उन्होंने अधिकारियों को इस रोग से संबंधित दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गहलोत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के संक्रमण के तेजी से फैलाव को देखते हुए निचले स्तर तक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आवश्यकता के अनुसार मानव संसाधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

प्रमुख खबरें

अमेरिका-ईरान समझौते से पहले उभरते विरोध के स्वर

ये ब****के लोग..शिव सेना उद्धव गुट के बागियों को संजय राउत ने ऑन कैमरा दी गाली

चिन्ताजनक है महंगी होती दवाइयां, महंगा होता इलाज

अमेरिका की बड़ी गुस्ताखी! पैसिफिक कमांड की वेबसाइट पर दिखाया भारत का गलत नक्शा, PoK को पाकिस्तान का हिस्सा बताया