Banana Hair Pack: सिल्की और शाइनी बालों के लिए घर पर बनाएं बनाना हेयर पैक, जानें इसके फायदे

By अनन्या मिश्रा | May 20, 2025

सिल्की, शाइनी और मजबूत बाल हम सभी की चाहत होती है। लेकिन जरूरी नहीं हर बार बाल सिल्की और शाइनी रहें। क्योंकि अधिकतर लोगों का बाहर आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बाहर की तेज धूप और प्रदूषण हमारे बालों को खराब कर देती है। हालांकि साथ ही हमारे पास समय नहीं रहता है कि हम अपने बालों की केयर कर सकें। ऐसी स्थिति में महीने में 1 बार पार्लर जाकर हम हेयर स्पा ले लेते हैं। जिससे कुछ समय के लिए बाल अच्छे हो जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर अपने बालों को सिल्की और शाइनी बना सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हेयर पैक के बारे में बताने जा रहे हैं।

केला-शहद हेयर पैक

इसे भी पढ़ें: Tawa Kulcha Recipe: घर पर बनाना है कुलचा तो फॉलो करें ये रेसिपी, स्वाद ऐसा कि भूलेंगे नहीं आप

ऐसे लगाएं हेयर पैक

सबसे पहले एक कटोरी में पका हुआ केला लेना है।

अब केले को मैश करके इसमें 2 चम्मच शहद मिक्स करें।

इन दोनों को हाथ या फिर ब्रश की मदद से बालों में अप्लाई करें।

इसको करीब 10 या 20 मिनट तक बालों में लगा रहने दें।

साथ ही हल्के हाथों से मसाज करें।

वहीं इस हेयर पैक से आपके बाल सिल्की और शाइनी नजर आएंगे।

केले और दही का हेयर पैक

बता दें कि आप केले और दही का इस्तेमाल करके हेयर पैक बना सकते हैं। दरअसल, दही में लैक्टिक एसिड ज्यादा पाया जाता और केले में कैल्शियम अधिक होता है। यह दोनों ही चीजें बालों के लिए अच्छी होती हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले एक कटोरी में केले को मैश करें।

फिर इसमें एक चम्मच दही मिलाएं।

अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।

इसके बाद इस पेस्ट को अपने बालों में अप्लाई करें और हल्की मसाज करें।

फिर करीब 30 मिनट बाद बालों को शैंपू से धो लें।

इससे आपके बाल सिल्की और शाइनी हो जाएंगे।

बालों को सिल्की औऱ शाइनी बनाने के लिए हेयर पैक का इस्तेमाल करना चाहिए। इसको लगाने से बालों की ग्रोथ होने लगेगी और यदि किसी तरह की समस्या है, तो आपको एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश