नाना पटोले की मांग, 'विक्रांत बचाओ' के नाम पर पैसे हड़पने के मामले में भाजपा को भी बनाओ सह आरोपी

By प्रेस विज्ञप्ति | Apr 12, 2022

भारतीय सेना के युद्धपोत आईएनएस 'विक्रांत बचाओ' अभियान के तहत आम जनता से भाजपा और किरीट सोमैया द्वारा एकत्र किए गए धन का हिसाब देश  के  लोगों को दिया जाना चाहिए। यह मांग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने की है।किरीट सोमैया ने कहा है कि एकत्र किया गया धन भारतीय जनता पार्टी को दिया गया था लेकिन यह धन सरकारी खजाने में जमा नहीं कराया गया । यह आम जनता के साथ विश्वासघात और गंभीर अपराध है। नाना पटोले ने कहा कि अगर यह फंड भाजपा  को  दिया गया तो इस मामले में  भाजपा को भी सह आरोपी बना कर तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष से भी पूछताछ की जानी चाहिएI 

इसे भी पढ़ें: महंगाई कम करो वरना केंद्र की अलीबाबा और 40 चोरों की सरकार गद्दी छोड़ो: नाना पटोले का जोरदार हमला 

पटोले ने कहा कि बीजेपी ने 'विक्रांत बचाओ' के नाम पर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। सोमैया के वकील के मुताबिक  विक्रांत बचाने के नाम पर  11,000 रुपये जमा करा दिए गए हैं लेकिन यह रकम निश्चित रूप से इससे बड़ी है। लोगों को यह जानने का अधिकार है कि भाजपा ने विक्रांत को बचाने के नाम पर कितना  कैश जमा किया और इसका इस्तेमाल किस मकसद से किया गया।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 'विक्रांत बचाओ' की आड़ में वसूली के मामले में सोमैया के साथ भाजपा को भी  सह  आरोपी बना कर  पूरे घोटाले की जांच होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi