रात को बचे हुए चावलों से बनाएं बच्चों के लिए कुरकुरे, शेफ संजीव कपूर की रेसिपी करें ट्राई

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 30, 2024

अक्सर शाम के समय में काफी तेज भूख लगती है। ऐसे में कुछ समझ नहीं आता क्या बनाया जाए। बच्चों को भी काफी भूख लगती है शाम के टाइम, तो किड्स के लिए हेल्दी स्नैक्स जरुर ट्राई करें। आज हम लेख में बताएंगे कि बचे हुए चावल से कुरकुरे कैसे बनाएं।

सामग्री

-1 कप पका हुआ चावल

-1/4 कप बेसन

-2.5 बड़ा चम्मच मक्के का आटा

-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

-1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा

-नमक स्वादानुसार

-तलने के लिए तेल

-स्पाइस मिक्स: 1 छोटा चम्मच चाट मसाला

-1/4 छोटा चम्मच सिट्रिक एसिड

-1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

चावल के कुरकुरे बनाने का तरीका

- रात के बचे हुए चावल से कुरकुरे बनाने के लिए आप सबसे पहले इसमें आधा कप पानी डालकर एक महीन पेस्ट बना लें।

- इस चावल के पेस्ट को बड़े कटोरे में डालें और इसमें बेसन, मक्के का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें। थोड़ा पानी डालकर एक स्मूथ बैटर बनाएं और इसे कुछ देर अलग रख दें।

- फिर आप इसे फेंटकर एक स्कवीजी बोतल में डालकर ढक्कन लगाएं। इसके बाद कड़ाही में तेल तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।   तेल गर्म होने के बाद, बोतल को स्क्वीज करके इसमें मिश्रण डालें। सभी मिक्सचर को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्प होने तक तलें। तले हुए कुरकुरे को अब्सॉर्बेंट पेपर में डालकर एक्सेस तेल निकलने दें।

- फिर इसके बाद आप चाट मसाला, सिट्रिक एसिड और लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें। आपके फ्राइड स्टिक्स इसमें डालें और टॉस करें। चलिए तैयार हैं आपके देसी चावल के कुरकुरे। इसे खाकर बच्चे और बड़े दोनों ही बहुत खुश होंगे। 

प्रमुख खबरें

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत