बस इस तरह से घर पर बनाएं दही तड़का, मेहमान होंगे इंप्रेस

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 22, 2024

घर मे कभी न कभी मेहमान आते ही रहते हैं। कई बार तो गेस्ट अचानक से आ जाते हैं और फिर समझ नहीं आता है कि उन्हें क्या खिलाया जाएं। गर्मियों के दिनों में खाना खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे है कि आप अपने मेहमान को सिर्फ 15 मिनट में दही तड़का बनाकर चावल के साथ परौस सकती है। बता दें कि, दही तड़का की यह डिश राजस्थान में ज्यादा खाई जाती है। चलिए आपको रेसिपी बताते हैं।

दही तड़का बनाने का तरीका

-  सबसे पहले आप एक कड़ाही में घी को डालें।

- इसके बाद कराही में जीरा डाल दें।

- फिर आप इसमें हरी मिर्च डालें और प्याज डालें।

- इसके बाद आप इसे अच्छे से भून ले जब तक लाल न हो जाए।

- इसके बाद आपको लहसुन का पेस्ट इस मिश्रण में मिला लें।

- लाल होने के बाद आपको इसमें पतली दही डालनी होगी।

- इसके बाद आप थोड़ा पानी मिलाएं और घोल को चलाते रहें।

- अब आप इसमें पूरा मसाला डालना होगा।

- लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और चीनी का घोल तैयार करके इसे डालना है।

- अब धीमी गैस पर इसे उबाल लें।

- 5 मिनट के बाद इसे आप चावल या रोटी के साथ सर्व कर सकते है। 

प्रमुख खबरें

हम उनके साथ खड़े हैं…स्वाति मालीवाल को लेकर आया प्रियंका गांधी का बयान

स्वाति मालीवाल को लेकर अखिलेश के बयान पर भड़की मायावती

Delhi Traffic Alert: चुनाव प्रशिक्षण के लिए ट्रैफिक डायवर्जन की घोषणा, देखें नए रूट की जानकारी

अच्छे कॉलेज में दाखिले के लिये फुटबॉल से जुड़े थे शरारती सुनील छेत्री