Dishes From Leftover Roti: बची हुई रोटी से बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता, बच्चे-बड़े सभी को आएगा पसंद

By अनन्या मिश्रा | Jul 27, 2024

गर्मियों में मौसम में अक्सर लोग रात में हल्का भोजन करना पसंद करते हैं। वहीं डॉक्टर भी इस मौसम में हल्का भोजन करने की सलाह देते हैं। ऐसे में बहुत सारे लोग रात में सिर्फ सब्जी रोटी ही खाते हैं। वहीं जो लोग अकेले रहते हैं, वह लिमिटेड खाना बनाते हैं। लेकिन जो लोग परिवार के साथ रहते हैं, उनके यहां पर रोटियां हमेशा ज्यादा बनाई जाती हैं। लेकिन रोटी बचने पर अगले दिन ठंडी रोटियां खाना कोई पसंद नहीं करता है, जिसके कारण इनको फेंकना पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें: Identify Kesar: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे नकली केसर का इस्तेमाल, ऐसे करें असली-नकली में फर्क

समोसा

रात की बची हुई रोटियों से आप अपने परिवार वालों को नाश्ते में समोसे बनाकर खिला सकती हैं। आप चाहें तो इन समोसों को एयरफ्राई करें। जिससे कि रोटी में ज्यादा तेल न भरे और यह खाने में भी टेस्टी लगें। रोटी से तैयार समोसों को खट्टी-मीठी चटनी के साथ सर्व करें।

पिज्जा

पिज्जा खाना तो लगभग हर किसी को पसंद है। पिज्जा का बेस भी रोटी की तरह ही होता है। आप दो रोटियों को लेकर पिज्जा की तरह बेस तैयार कर सकती हैं। रोटियों के बीच में चीज रखकर इसको चिपका लें। फिर नॉर्मल पिज्जा की तरह इसको तैयार कर लें।

रैप

बच्चों को रोटियों का रैप बेहद पसंद आएगा। बाजार में रैप 200-300 रुपए तक में मिलता है। लेकिन आप घर पर रात की बची रोटियों से इसको बनाकर तैयार कर सकती हैं और यह खाने में भी काफी टेस्टी लगता है। ऐसे में आप घर पर रोटियों का स्वादिष्ट रैप बनाकर तैयार कर सकती हैं। साथ ही इसमें अपनी मनपसंद सब्जियां भर सकती हैं।

नूडल्स

अगर रात की ज्यादा रोटियां बच गई हैं, तो आप उनको बारीक नूडल्स की तरह काट लें। फिर इसको नूडल्स की तरह पकाएं। ध्यान रखें कि रोटियों के नूडल्स को आप उबाल नहीं सकती हैं। क्योंकि उबालने की वजह से यह खराब हो जाएंगी। आपको बस रोटियों को बारीक काटकर उन्हें सब्जियों और मसालों के साथ फ्राई करना है।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?