Mainpuri Bypoll: 'मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं', इटावा स्टेशन पर हुआ एनाउंस, सामने आया यह कारण

By अंकित सिंह | Nov 28, 2022

रेलवे स्टेशन पर जाने के साथ ही आपको अलग-अलग ट्रेनों को लेकर अनाउंसमेंट सुनाई देती हैं। लेकिन आप उस समय आश्चर्य में पड़ सकते हैं, जब रेलवे स्टेशन के माइक से किसी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की जा रही हो। यह इटावा स्टेशन पर हुआ है। इसके बाद वहां मौजूद यात्री भी हैरान रह गए। घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इटावा रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र पर लगे माइक से अनाउंस किया गया कि मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल भाभी को जिताएं। घटना रात लगभग 11:00 बजे की है। डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगाए जाने लगे। इसके बाद वहां मौजूद हर कोई अचरज में पड़ गया। रेलवे अधिकारी के भी हाथ-पांव फूलने लगे। 

इसे भी पढ़ें: सपा ने मैनपुरी के पुलिसकर्मियों पर भाजपा के पक्ष में प्रचार करने का आरोप लगाया

अपने बयान में रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि सपा के नेता बौखलाए हुए हैं। इस तरह की घटना उनके हार को प्रदर्शित करती है। इस मामले के तथ्य जुटाए जा रहे हैं। निर्वाचन आयोग में भी मैं इसको लेकर शिकायत करूंगा। आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से मैनपुरी सीट खाली हुई थी। मैनपुरी सीट से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। डिंपल यादव मुलायम सिंह यादव की बहू और अखिलेश यादव की पत्नी है। मैनपुरी में 5 दिसंबर को चुनाव होना है जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार