PM मोदी ने मेक इन इंडिया के साथ दिया मेक फॉर वर्ल्ड का नारा, बोले- भारत ने FDI आकर्षित करने में रिकार्ड बनाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वाधीनता दिवस पर मेक इन इंडिया के साथ ‘मेक फार वर्ल्ड’ (विश्व के लिए विनिर्माण) का नारा जोड़ते हुए भारत को आर्थिक नीतियों में सुधार और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ विश्व आपूर्ति श्रृंखला में विनिर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प किया। मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी 130 करोड़ जनता के सामर्थ के साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ की दिशा में प्रगति करने का सामर्थ रखता है। उन्होंने कहा कि भारत ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने में रिकार्ड बनाया है। पिछले वर्ष देश में एफडीआई में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। कोराना के इस काल खंड में भी विश्व की बड़ी -बड़ी कंपनियों ने भारत की ओर रुख किया है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver

मणिपुर में फिर 6 महीने AFSPA, नागालैंड के 9 जिले अशांत क्षेत्र घोषित, MHA ने जारी की अधिसूचना

Asian Games 10000m Race में Gulveer Singh ने जीता Silver Medal