गर्लफ्रैंड या ब्वायफ्रेंड बनाना है? यह रहे कुछ टिप्स

By अमित भंडारी | Jan 27, 2017

किशोरावस्था जीवन का एक ऐसा पड़ाव होता है, जहां अच्छे दोस्त की कमी हर लड़के और लड़की को खलती है। आप दोस्ती किससे और कितने लोगों से करते हैं ये पूरी तरह आपके स्वभाव और व्यक्तित्व पर निर्भर करता है। ये अलग बात है कि दोस्त बनाने के तमाम गुण सभी में मौजूद नहीं होते। लेकिन कोशिश करके इसे आसानी से सीखा जा सकता है। अगर आप भी एक गर्लफ्रैंड और ब्वायफ्रैंड की तलाश में हैं तो ये टिप्स आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

गर्लफ्रैंड और ब्वायफ्रैंड की चाह रखने वाले लड़के−लड़कियों को सबसे पहले अपने व्यक्तित्व को एक खास लुक देना जरूरी है। लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप ब्यूटी पार्लरों का चक्कर लगाएं। शालीनता, सहजता और मासूमियत भी आपके व्यक्तित्व को एक अलग टच देगी।

 

अगर किसी ने वाकई कुछ अच्छा किया हो तो उसकी तारीफ करने से मत चूकिए। मन में यह कभी मत सोचिए कि कोई दूसरा आपको चापलूस तो नहीं समझेगा। अगर दूसरा ऐसा समझता है तो उसे समझने दीजिए। किसी के निकट जाने का यह सबसे बेहतर उपाय है। इसके साथ ही इजहार करना भी सीखें।

 

जिसे आप अपना गर्लफ्रैंड या ब्वायफ्रैंड बनाना चाहते हों उसकी खासियत और खामियों को जानें और फिर अपने आप को उसके सांचे में ढालें। मौका मिलने पर उसे उसकी खासियत और खामियां जरूर बताएं। अगर आपका दोस्त किसी वजह से परेशान है तो उसका दुख बांटने की कोशिश करें। इस दौरान गर्लफ्रैंड हो या ब्वायफ्रैंड उसे यह एहसास दिलाने की कोशिश करें कि आप उसके सबसे बड़े शुभचिंतक हैं। वहीं दूसरे को सुनना भी एक तरह से दूसरे को सम्मान देना है। इसके साथ ही छोटी−छोटी गलतियों की अनेदखी करना भी सीखिए। लड़का हो या लड़की अपने दोस्त पर अपनी चाहत कभी नहीं थोपनी चाहिए।

 

अगर आप दोस्ती को एक अटूट बंधन में बंधा देखना चाहते हैं तो छोटी−छोटी खुशियों को संभालें और इसे कैटेगराइज नहीं करें। अपने ब्वायफ्रैंड और गर्लफ्रैंड के दिए छोटे से छोटे तोहफे को भी दुनिया की सबसे कीमती चीज समझें और कभी किसी दूसरे के तोहफे से इसकी तुलना नहीं करें। इसके साथ ही कभी−कभी खुद का आकलन भी करें।

 

अमित भंडारी

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी