Natural Kajal DIY: इन चीज़ों से घर पर आसानी से बनाएं काजल, आंखों को नहीं होगी किसी तरह की परेशानी

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2025

वैसे तो काजल लगाना हम सभी को पसंद होता है। काजल लगाने से आंखों की खूबसूरती भी दोगुनी हो जाती है। काजल लगाने से आंखें बड़ी-बड़ी नजर आएंगी। आंखों में काजल लगाने के लिए अक्सर हम मार्केट से जाकर ब्रांड का काजल इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से कई बार आंखों में जलन होने लगती हैं और आंखें लाल होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर काजल बनाकर इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपकी आंखों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होती है। वहीं घर का बना काजल लगाने से आंखों की सुंदरता बढ़ती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घर पर काजल बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

काजल बनाने की सामग्री

कपूर- 2

देसी घी- 1/3

इसे भी पढ़ें: Korean Beauty Tips: समर सीजन में क्लियर एंड ग्लोइंग स्किन पाने के लिए ट्राई करें ये कोरियन ब्यूटी टिप्स

काजल बनाने का तरीका

सबसे पहले एक मिट्टी या तांबे का बर्तन ले लें।

फिर बादाम छीलकर डालें और इसमें दो कपूर डालें।

अब जो बर्तन काजल बनाने के लिए लिया है, तो इसको उल्टा करके इसके ऊपर रख दें और इसमें आग लगाएं।

इसके बाद काजल बनने तक इसको ऐसे ही रखा रहने दें। 

इससे काजल का पाउडर अच्छे से बन जाएगा।

अब बर्तन को सीधा करके काजल पाउडर को एक छोटे से जार में निकाल लें।

फिर इस पाउडर में देसी घी को मिक्स करके सॉफ्ट बनाएं।

ऐसे करें अप्लाई

काजल बनाने के बाद इसको एक कंटेनर में स्टोर करें।

इसको ब्रश की मदद से आंखों में अप्लाई करें।

आप चाहें तो लाइनर लगाने के लिए भी अप्लाई कर सकती हैं।

यह काजल लगाने के बाद आपको मार्केट से काजल लगाने की जरूरत नहीं होगी।

इन बातों का रखें खास ख्याल

काजल बनाने के दौरान यह सुनिश्चित करें कि आप सही सामग्री का इस्तेमाल कर रही हैं।

काजल लगाने के दौरान हाथ हमेशा साफ-सुथरे होने चाहिए या फिर आप ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

वहीं काजल लगाने से आंखों में जलन या परेशानी महसूस होती है, तो इसका उपयोग करना बंद कर देना चाहिए।

प्रमुख खबरें

CM Bhagwant Mann ने पराली पर किसानों पर FIR का किया विरोध, Delhi Pollution के आरोपों पर उठाए सवाल

Team India में अंदरूनी कलह! Rohit Sharma के समर्थन के बाद BCCI से क्यों खफा हुए Ajit Agarkar?

Bangkok से Bali तक दिखा भारतीय संस्कृति का असर, विदेशों में स्थापित हैं प्राचीन Ganesh Mandir

मौका देख हूतियों ने किया ऐसा तबाह, सऊदी ने जारी किया थ्रेट अलर्ट