Office हो या Party, अब दिनभर चलेगा आपका Lipstick Colour, जानें ये Long-Lasting Hacks

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 24, 2026

हर किसी की चाहत होती है खूबसूरत दिखना। खुद को सुंदर दिखाने के लिए महिलाएं क्या-क्या नहीं करती हैं। लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कॉलेज गर्ल या ऑफिस जाने वाली लड़कियां मेकअप जरुर करती है। मेकअप की जान होती है लिपस्टिक इसके बिना पूरा लुक अधूरा माना जाता है। यूं तो आइलाइनर और काजल का इस्तेमाल किया जाता है, ठीक वैसे ही लिपस्टिक का यूज भी बेहद जरुरी माना जाता है। गौरतलब है कि लिपस्टिक लगाते ही हमारे चेहरे की रंगत निखरकर सामने आती है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी लिपस्टिक सुबह ऑफिस या किसी फंक्शन के लिए लगाई है तो वह शाम तक वैसी ही दिखे, इसके लिए इन टिप्स को जरुर फॉलो करें।


ड्राई स्किन हटाएं


अगर आपके होंठ सूखे या फटे हुए हैं तो लिपस्टिक ठीक से नहीं जमेगी और ज्यादा समय तक टिकेगी भी नहीं। इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को एक्सफोलिएट करना जरूरी है। इसके लिए आप लिप स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर स्क्रब उपलब्ध न हो, तो मुलायम तौलिए से हल्के हाथों से होंठों को रगड़ें। इससे सूखी और मृत त्वचा हट जाएगी और लिपस्टिक स्मूद लगेगी।


होठों को दें नमी


होंठों पर लिम बाम लगाने के बाद, इसको तुरंत पोंछें नहीं। दो मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर आप टिश्यू से पोछे दें। इससे बाम की नमी होंठओं पर के अंदर तक रहेगी।


लिप लाइनर लगाएं


अक्सर लोग सोचते हैं कि लिप लाइनर का उपयोग केवल होंठों की आउटलाइन बनाने के लिए किया जाता है, लेकिन यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है। लिपस्टिक लगाने से पहले पूरे होंठों पर लिप लाइनर भरना चाहिए। इससे एक मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाला बेस तैयार होता है, जिससे लिपस्टिक का रंग भी ज्यादा उभरकर आता है।


अब लिपस्टिक लगाएं


फिर आप लिपस्टिक की पहली लेयर लगाएं। जिसके बाद टिश्यू को होंठों के बीच रखकर हल्का-सा दबा दें। इससे एक्सट्रा प्रोडक्ट निकल जाएगा और कलर सेट होने लगेगा। इसके बाद टिश्यू को होंठों पर रखकर उसके ऊपर ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक लॉक हो जाएगी। 


दूसरी लेयर में लगाएं लिपस्टिक


अब लिपस्टिक की एक और हल्की परत होंठों पर लगाएं ताकि रंग और भी निखरकर आए। चाहें तो इसके बाद होंठों पर टिश्यू पेपर रखकर उसके ऊपर हल्के से सेटिंग स्प्रे दबाएं। ध्यान रखें कि स्प्रे सीधे होंठों पर न करें, वरना लिपस्टिक फैल सकती है और लुक खराब हो सकता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की हताशा या डर? BJP सांसद का तीखा हमला- उन्हें संसद से बाहर होने का खौफ है

FIH Pro League: आखिरी मिनट में चूकी भारतीय Hockey टीम, Shootout में Spain से मिली हार

CM Yogi का Singapore मिशन सुपरहिट, Uttar Pradesh को मिला 1 लाख करोड़ का निवेश

Smartphone का Camera हो रहा है Lag? बिना खर्च के इन 5 तरीकों से करें तुरंत Fix