Fruit Ice Cream: घर पर आसानी से बनाएं मैंगो आइसक्रीम, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाट जाएंगे लोग

By अनन्या मिश्रा | Jun 30, 2023

गर्मियों के मौसम में आइसक्रीम खाने का अलग ही मजा होता है। बता दें कि गर्मी में आम से बनी आइसक्रीम खाना काफी पसंद किया जाता है। क्योंकि गर्मी में बाजार में आम की बहार आने लगती है। लेकिन गर्मी का पारा जैसे-जैसे बढ़ता है तो शरीर में ठंडक घोलने वाली चीजें खाने की मांग बढ़ जाती है। आइसक्रीम भी गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाता है। लेकिन अगर आप आम और आइसक्रीम का मजा एक साथ लेना चाहती हैं। तो आप घर पर मैंगो आइसक्रीम ट्राई कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: ओखली-मूसल में छिपा है स्वाद और सेहत का राज, इस्तेमाल के समय न करें ये गलतियां

मैंगो आइसक्रीम की सामग्री

आम के टुकड़े – 2 कप

कंडेन्स्ड मिल्क – 1/2 कप

दूध – 2 कप

नींबू रस – 1 टी स्पून

चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)

ऐसे बनाएं मैंगो आइसक्रीम 

गर्मी के मौसम में मैंगो आइसक्रीम न सिर्फ आपके मुंह का जायका बदलती हैं, बल्कि शरीर में भी ठंडक घोलने का काम करती है। मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी क्ववालिटी वाले आम लें। अब इन्हें धोकर टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर में आम के टुकड़ों और चीनी को सॉफ्ट होने तक पीस लें। मिश्रण को एक बाउल में निकालकर उसमें दूध, कंडेन्स्ड मिल्क और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। 

जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो एक एल्यूमिनियम के कंटेनर में इस मिश्रण को डाल दें। अब कंटेनर को पन्नी से कवर कर 6-7 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। इस दौरान यह मिश्रण आधा सैट हो जाएगा। फिर इसे फ्रिज से निकालकर दोबारा मिश्रण को सॉफ्ट होने तक पीसें। जब सारा मिश्रण दोबारा पिस जाए तो इसे फिर से कंटेनर में डालकर पन्नी से कवर कर दें। इस बार इसे फ्रिज में 10-12 घंटे के लिए रख दें। इस तरह से आइसक्रीम अच्छे से सेट हो जाएगी। जब यह हार्ड हो जाए तो सर्विंग बाउल में स्कूप कर आइसक्रीम निकाल लें।

प्रमुख खबरें

China Open Badminton: PV Sindhu का सफर थमा, Chen Yufei ने 90 मिनट चले कांटे के मुकाबले में दी मात

अमेरिका यूक्रेन में निरर्थक जंग समाप्त करने में मदद के लिए तैयार, लेकिन समझौता आसान नहीं: मार्को रूबियो

अल्फाबेट ने रचा इतिहास: AI और Cloud के दम पर Google की पेरेंट कंपनी को $112.1 Billion का रिकॉर्ड लाभ

Red Sea में Tension के बीच Crude Oil $100 के पार, Global Market में बढ़ी महंगाई की चिंता