Oats Upma Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं न्यूट्रिशन से भरपूर ओट्स उपमा, झटपट बनकर हो जाएगा तैयार

By अनन्या मिश्रा | Nov 28, 2024

अक्सर सुबह के समय लोगों के पास कम समय होता है। लेकिन इस भागदौड़ के बीच कुछ ऐसा खाना बेहद जरूरी होता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ न्यूट्रिशन्स से भरपूर हो और हमें पूरा दिन एनर्जी दे सके। सुबह के समय अक्सर हम जल्दबाजी में ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं या फिर कुछ रेडीमेड खा लेते हैं। भले ही इससे आपका पेट भर जाता है, लेकिन इससे शरीर को न तो ताकत मिलती है और न ही पोषण मिलता है। ऐसे में यदि रोजाना एक जैसा नाश्ता बनाया जाए, तो भी इससे बोर हो जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: Pasta Recipes: माइक्रोवेव में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल इंस्टेंट मग पास्ता, लाजवाब होगा इसका स्वाद

ओट्स सामग्री

ओट्स- 1 कप

सरसों- 1 टीस्पून

तेल- 2 चम्मच

जीरा- आधा टीस्पून

उड़द की दाल- आधा टीस्पून

काजू- 8-10

अदरक- आधा इच

करी पत्ते- 5-7

हरी मिर्च- 1

प्याज- 1 छोटा

पानी- 1 कप

मिर्च- स्वादानुसार

नमक-स्वादानुसार

हल्दी- चौथाई टीस्पून

मूंगफली- मुट्ठी भर (भुनी हुई)

गाजर- आधी

शिमला मिर्च- आधी

बीन्स- चौथाई कटोरी

मटर- चौथाई कटोरी

ऐसे बनाएं ओट्स उपमा

ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले एक कप ओट्स लें। इसको 3-4 मिनट तक पैन में भूनें।

अगर आप इंस्टेंट ओट्स ले रही है, तो इनको भूनने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप सीधे तौर पर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर इसमें उड़द की दाल, सरसों, करी पत्ता, जीरा और काजू डालकर हल्के ब्राउन होने तक भूनें।

फिर इसमें हरी मिर्च, प्याज और अदरक डालें। प्याज को हल्का नरम हो जाने तक पकाना है।

अब इसमें सारी सब्जियां डाल दें और गाजर, मटर, शिमला मिर्च और बीन्स डालें।

इसके बाद इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से चलाएं और फिर पानी डालकर पकने दें।

इसमें धनिया और नींबू का रस मिलाएं।

फिर ऊपर से भुनी हुई मूंगफली डाल दें।

इस तरह से ओट्स उपमा बनकर तैयार हो जाएगा।

प्रमुख खबरें

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के भीषण Drone Attack से दहला रूस, 8 लोगों की मौत और जवाबी Air Strikes तेज

South Korea में भीषण गर्मी का प्रहार, 42.5°C के बीच Emergency Warning जारी, PM Han Duck-soo ने दिए कड़े निर्देश

Yan Diomande के लिए Real Madrid का इंतज़ार बढ़ा, Agent Dispute की वजह से खटाई में पड़ी 100 Million Pound की डील

FIFA President Gianni Infantino ने पद बचाने के लिए US Administration से मांगी मदद, Marco Rubio से गुप्त चर्चा