Travel Tips: पत्नी के साथ विदेश जगह बनाएं Ooty जाने का प्लान, फ्री में घूम सकते हैं ये 5 खूबसूरत जगह

By अनन्या मिश्रा | Jun 05, 2023

यह तो हम सभी जानते हैं कि शादी पर कितना खर्च हो जाता है। भारतीय शादी में लाखों का खर्चा होना आम बात है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि हनीमून का खर्चा थोड़ा बजट फ्रेंडली हो। ऐसे में अगर आप किसी हसीन और खूबसूरत जगह पर जाना चाहते हैं तो आप ‘स्कॉटलैंड ऑफ इंडिया’ कहे जाने वाले ऊटी में घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ऊटी की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप फ्री में काफी एक्टिविटीज कर सकते हैं। 

पायकरा वाटरफॉल ​

ऊटी से करीब 21 किमी की दूरी पर पायकारा वाटरफॉल बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह जगह आपको खुश कर देगी। बता दें कि पायकारा जलप्रपात, पायकारा नदी मुकुर्थी चोटी से निकलती है। यह झरनों की एक श्रृंखला के जरिए बहती है। पायकारा जलप्रपात में दो अलग-अलग झरने हैं। एक झरना 55 मीटर ऊंचा है तो वहीं दूसरा फोटो 61 मीटर ऊंचा है। हरे-भरे जंगल के बीच मौजूद यह झरना आपको बेहद सुकून दिलाएगा। इसलिए आपको यहां पर जरूर आना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Nainital Tourist Places: कैंपिंग, ट्रेकिंग, पर्वतारोहण, जंगल सफारी के लिए जा सकते हैं नैनीताल


​ऊटी में राजभवन

तमिलनाडु के राज्यपाल का ऑफिशियल ग्रीष्मकालीन एक ऐसा टूरिस्ट प्लेस हैं, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए। यह राजभवन न सिर्फ औपनिवेशिक काल की खूबसूरती को दर्शाता है, बल्कि यह करीब 9 एकड़ की जगह में फैला हुआ है। यहां का हरा-भरा वातावरण आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। यह जगह की संरचना 1870 के दशक की है। हालांकि अब यह अपने वास्तविक रूप में नहीं है। ड्यूक ऑफ बकिंघम एक जमाने में इस राजभवन में पूरी रात रुके थे।


अवलान्छे झील ​

ऊटी से लगभग 20 किमी की दूरी पर स्थित अवलान्छे झील नीलगिरी में फेमस पर्यटन स्थल है। बता दें कि 1800 के दशक में नीलगिरी क्षेत्र एक विशाल भूस्खलन की चपेट में आ गया था। जिसके बाद यह जगह हिमस्खलन झील के रूप में फेमस हो गई। यह झील सुंदर फूलों के नजारों से घिरी हुई है। यहां पर ऑर्किड, मैगनोलिया और रोडोडेंड्रॉन में खिलते हैं।


​मरिअम्मन मंदिर​

ऊटी में हर साल अप्रैल के महीने में देवी-देवताओं को सम्मान देने के लिए मरिअम्मन मंदिर में महोत्सव मनाया जाता है। इस महोत्सव में शामिल होने के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु आते हैं। अगर आपने भी रथ यात्रा देखा है तो यह आपको सेम लगेगा। यहां पर फरवरी माह में 28 दिन का आयोजन किया जाता है। जिसमें कई देवी-देवताओं की मूर्तियों की शोभायात्रा निकाली जाती है।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Olympic Ice Hockey में Team Canada का तूफान, France को 10-2 से रौंदकर मचाया तहलका।

IND vs PAK मैच में हार का डर? बीच में ही स्टेडियम छोड़कर निकले PCB चीफ Mohsin Naqvi

T20 World Cup: भारत से हार के बाद पाकिस्तान में गुस्सा, प्रशंसकों ने टीम पर उठाए सवाल

IND vs PAK: महामुकाबला बना एकतरफा, Team India ने Pakistan को 61 रन से धोकर 8-1 की बढ़त बनाई।