New Year 2026 Vacation Plan: नए साल की छुट्टियों में घूमने के लिए बनाएं प्लान, यहां देखें बेस्ट डेस्टिनेशन

By अनन्या मिश्रा | Dec 17, 2025

साल 2025 अब धीरे-धीरे खत्म होने को है। यह साल भी हर साल की तरह अपनी रफ्तार से बीत रहा है। दिसंबर की ठंड जैसे ही नजदीक आ रही है, तो मन में सवाल उठता है कि नए साल पर कहां घूमने के लिए जाएं। बता दें कि नया साल सिर्फ पार्टी करने का दिन नहीं बल्कि बीते साल की थकान को मिटाकर नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का भी मौका है। इसलिए जहां कहीं भी जाएं, खुद को खुश रखें और सुकून ढूंढें।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: इटली घूमने का सुनहरा मौका, पासपोर्ट-वीजा से लेकर घूमने की जगहों तक, जानें पूरी गाइड

शिमला

बर्फ के बीच नए साल का स्वागत करना है, तो आपको शिमला जाना चाहिए। वहीं अगर आप भी सर्दियों का जादू और बर्फ की चादर में लिपटी वादियों को देखना चाहते हैं, तो शिमला से बेहतर जगह और कोई नहीं है। यहां पर आप मॉल रोड की रौनक, लाइट्स और बर्फबारी में थिरकती भीड़ आपका दिल जीत लेगी। दोस्तों के ग्रुप और कपल्स के लिए शिमला बेस्ट जगह है। आप यहां पर न्यू ईयर के जश्न के दौरान बोनफायर का भी लुत्फ उठा सकते हैं। आप मॉल रोड पार्टी कर सकते हैं और घूमने के लिए क्राइस्ट चर्च जा सकते हैं।

गोवा

नए साल की पार्टी करनी हो और गोवा का नाम न आए। तो ऐसा हो ही नहीं सकता है। 31 दिसंबर की रात गोवा के बीच पर आतिशबाजी, विदेशी म्यूजिक और डांस फ्लोर की धूम आपको एक अलग ही एनर्जी देने का काम करती है। पार्टी लवर्स के लिए गोवा बेस्ट है और यहां के बीच पर आप पार्टी कर सकते हैं। वहीं सनसेट डिनर और बीच कैंपिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

मनाली

अगर आपको एडवेंचर और सुकून दोनों चाहिए तो मनाली एक परफेक्ट ऑप्शन है। नए साल पर यहां लाइव म्यूजिक, कैफे कल्चर, ट्रेकिंग और तारों के नीचे बिताए गई रात कई यादें दे जाएगी। अगर आप मनाली जा रहे हैं, तो सोलांग वैली, कसोल और लाइव कैफे का आनंद उठाना न भूलें।

जयपुर

अगर आप नए साल का स्वागत रॉयल अंदाज में करना चाहते हैं, तो आपको जयपुर आना चाहिए। यहां की लाइट डेकोरेशन, हेरिटेज होटल और राजस्थानी खाने के साथ 31 दिसंबर की रात राजसी एहसास दिलाएगी। फैमिली और कपल्स के लिए यह जगह बेस्ट है। इसके साथ ही आपको यहां पर चोखी ढाणी और फूड फेस्टिवल्स का भी आनंद उठाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

घुसपैठ से ध्यान भटकाने का खेल? Nishikant Dubey का आरोप- TMC ने Pakistan से दिलवाया बयान