अगामी फसलों की खरीद की तैयारी करें अधिकारी --- मुख्य सचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2022

चंडीगढ़  मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने अधिकारियो निर्देश दिये हैं कि आगामी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान खरीद केंद्रों की पहचान करने, समय पर खरीद शुरू करने व भंडारण आदि व्यवस्थाओं का किया जाना सुनिश्चित करें। संजीव कौशल आज यहां मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत आगामी रबी खरीद सीजन 2022-23 में चना, सरसों और सूरजमुखी की फसलों की खरीद हेतू किये जा रहे प्रबंधों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में हैफेड के प्रबंध निदेशक  श्री ए श्रीनिवास उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि हरियाणा राज्य भंडारण निगम, हैफेड तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग मंडियों व खरीद केंद्रों की पहचान करेगें इसके अलावा खरीद कार्यक्रम भी तैयार किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 2 मार्च से

बैठक में बताया गया कि वर्ष 2020-21 के दौरान 15.98 लाख एकड. भूमि पर 13.13 लाख मीट्रिक टन सरसों का उत्पादन हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान 18.67 लाख एकड भूमि पर 14.82 लाख मीट्रिक टन सरसों के उत्पादन की संभावना है । इसी प्रकार, वर्ष 2020-21 के दौरान 88 हजार एकड. भूमि पर 36 हजार मीट्रिक टन चने के उत्पादन हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान 89 हजार एकड भूमि पर 40 हजार मीट्रिक टन चने के उत्पादन होने की संभावना है। इसके अलावा, वर्ष 2020-21 के दौरान 30 हजार एकड. भूमि पर 25 हजार मीट्रिक टन सुरजमुखी का उत्पादन हुआ, जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान 37 हजार एकड भूमि पर 30 हजार मीट्रिक टन सुरजमुखी के उत्पादन की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर काम कर रही हरियाणा सरकार

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्रीमती सुमिता मिश्रा, आबकारी एवं कराधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, श्री अनुराग रस्तोगी, तथा कृषि विभाग के महानिदेशक श्री हरदीप सिंह के अलावा अन्य अधिकारी  विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुडे।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने CBI जांच की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, 20 साल पुराने भ्रष्टाचार मामले में अफसर बरी

Eritrea पर लगे प्रतिबंध US Treasury ने हटाए, सेना और वित्तीय संस्थाओं को मिली राहत

Rajasthan University of Health Sciences में Medical Officer के 600 पदों पर मौका

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में