पुडुचेरी को शून्य अपराध वाला केंद्र शासित प्रदेश बनाएंः बेदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2016

पुडुचेरी। पुडुचेरी को शून्य अपराध वाला केंद्र शासित प्रदेश बनाने का लक्ष्य तय करते हुए उप राज्यपाल किरण बेदी ने आज सरकार से कानून एवं व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित करने को कहा और शहर की छवि बदलने के लिए स्वच्छ भारत मिशन पर ध्यान देने का मुद्दा उठाया। विधानसभा को उसके बजट सत्र के पहले दिन अपने पारंपरिक संबोधन में बेदी ने कहा, ''हमें कानून एवं व्यवस्था पर ध्यान देने की जरूरत है ताकि निगरानी और पुलिस बल के आधुनिकीरण के जरिए हम पुडुचेरी को शून्य अपराध वाला केंद्र शासित प्रदेश बना सकें। हम इसे तेजी से हासिल कर सकते हैं।’’

 

उन्होंने कहा, ''यह नागरिकों और सैलानियों में सुरक्षा की भावना लाएगा।’’ पुडुचेरी द्वारा उल्लेखनीय विकास करने खास तौर पर स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, ''फिर भी सुधार की काफी गुंजाइश है।’’ उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सरकार स्वच्छ भारत मिशन पर ध्यान केंद्रित करे ताकि पुडुचेरी देश में पहला खुले में शौच मुक्त केंद्र शासित प्रदेश बन सके। यह लक्ष्य हासिल करने के लिए सार्वजनिक स्थानों और प्रत्येक घर में शौचालय बनाने के साथ ही लोगों को जागरूक करना चाहिए। किरण ने कहा, ''हमें एक मिशन की तरह कूड़ा संग्रह, टैंको, नालियों और सीवर की सफाई को भी व्यवस्थित करने और केंद्र शासित प्रदेश की छवि में बदलाव करने की जरूरत है।’’ पुडुचेरी अपने वित्तीय संसाधनों का एक बड़ा हिस्सा प्रतिबद्ध व्यय में खर्च करता है और विकास कार्यों के लिए सिर्फ सीमित हिस्सा होता है।

 

किरण बेदी ने कहा कि इसलिए उचित प्रणाली के माध्यम से आवंटित संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल के लिए उपयुक्त नीतियां बनाना अनिवार्य है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार वित्तीय मुद्दों से प्राथमिकता से निपटेगी। उन्होंने कहा कि सरकार केंद्र शासित प्रदेश को स्मार्ट सिटी की सूची में लाने के लिए प्रयासरत है। उपराज्यपाल ने कहा कि पुडुचेरी नगरपालिका के लिए स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को जमा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यकों, निशक्तों और समाज के अन्य कमजोर तबकों का विकास करने और उन्हें सशक्त करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार को ‘‘प्रगतिशील नेतृत्व’’ प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी को मुबारकबाद भी दी।

 

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील