Food Recipes: घर पर बनाएं रेस्तरां जैसा हरा भरा कबाब, बेहद आसान है इसकी रेसिपी

By अनन्या मिश्रा | May 18, 2024

कबाब का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। हालांकि बहुत सारे लोगों को लगता है कि कबाब सिर्फ नॉनवेज से बनाया जा सकता है। लेकिन ऐसा नहीं है। वेजिटेबल कबाब भी खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। यह कबाब वेजिटेबल कटलेट की तरह होता है, जिसको कबाब का शेप देकर बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Masala Storage Tips: घर पर बने मसालों को लंबे समय तक करना चाहते हैं स्टोर, तो इस सिंपल टिप्स को करें फॉलो

मुख्य सामग्री

पालक – 2 कप

आलू उबले – 2-3

हल्दी – 1/4 टी स्पून

मटर – 3/4 कप

हरी मिर्च – 1-2

गरम मसाला – 1/4 टी स्पून

इलायची पाउडर – 1 चुटकी

अदरक कद्दूकस – 1/2 टी स्पून

अमचूर – 3/4 टी स्पून

चने की दाल- पिसी हुई

हरा धनिया – 3 टेबलस्पून

भुना बेसन – 3 टेबलस्पून

तेल – 3 टेबलस्पून

नमक – स्वादानुसार

ऐसे बनाएं हरा भरा कबाब

इसे बनाने के लिए सबसे पहले भीगी हुई चने की दाल को मिक्सी में डालकर महीन पीस लें। फिर पेस्ट बनाने के दौरान इसमें पानी न डालें, वरना यह पतला हो जाएगा और कबाब सही नहीं बनेंगे। वहीं चना दान को पीसकर एक बाउल में निकाल लें और फिर मिक्सर में बींस और गाजर को दरदरा पीस लें।

अब तैयार किए गए सब्जी के पेस्ट को एक पैन में डालकर चलाते हुए भूनें। फिर पैन में पालक डालकर उसे भी अच्छे से भूनें। इसके बाद सब्जी के मिश्रण को चना दाल के पेस्ट में मिक्स कर लें। इसको अच्छे से मिक्स करने के बाद उसमें हरी मिर्च, जीरा, नमक और गरम मसाला आदि डालकर अच्छे से मिलाएं। अब तैयार मिश्रण से कबाब का शेप देते हुए एक प्लेट में रख दें।

इसके बाद एक पैन में तेल गर्म कर कबाब को मीडियम आंच पर पकने दें। जब यह एक तरफ ब्राउन हो जाए, तो इसको दूसरी तरफ भी सेंक लें। कबाब को पलटने के लिए हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए। वरना कबाब टूट सकते हैं। इस तरह से गरमागरम कबाब बनकर तैयार हो गए। आप प्याज के छल्ले से गार्निश करके हरी चटनी के साथ सर्व करें।

प्रमुख खबरें

Tan Removal Face Mask: Summer की Tanning से चेहरा हुआ काला? Kitchen के ये 5 Face Pack लौटाएंगे Natural Glow

Buddha Purnima 2026: 1 मई को मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, इस दिन करें जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान

Jammu to Srinagar Vande Bharat Express Train का शुभारम्भ, CM Omar Abdullah ने PM Modi का जताया आभार

Vanakkam Poorvottar: Tamil Nadu में Thalapathy Vijay का जबरदस्त तूफान! क्या टूट जाएंगे DMK और AIADMK के अरमान?