Hara Bhara Kebab: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल हरा-भरा कबाब, भूल नहीं पाएंगे जायका

By अनन्या मिश्रा | Jan 04, 2025

नए साल के मौके पर आप परिवार वालों को कुछ खास बनाकर खिला सकते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में हम सभी का कुछ चटपटा खाने का मन करता है। ऐसे में आप घर पर रेस्टोरेंट स्टाइल हरा-भरा कबाब बना सकती हैं। इसको बनाना बहुत आसान है। आप इसको बहुत ही कम तेल में फ्राई करके आसानी से घर पर हरा-भरा कबाब बना सकती हैं। इस वेज कबाब को पूरी तरह से ऑयल फ्री बनाने के लिए एयर फ्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हरे-भरे कबाब की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसको आप हरी चटनी या फिर किसी भी डिप के साथ सर्व कर सकते हैं।

हरा भरा कबाब बनाने की सामग्री

मटर- 1/2 कप

पालक-  1/2 कप

प्याज- 2

वेजिटेबल ऑयल- 4 बड़े चम्मच 

जीरा- 1/2 टेबल स्पून

हरी बीन्स- 1/4 कप

जीरा पिसा हुआ- 1/2 टेबल स्पून 

नमक- आवश्यकता अनुसार

धनिया पत्ती- 4 बड़े चम्मच

चाट मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच

आलू- 2 बड़े उबले, मैश किए हुए

बेसन- 2 बड़े चम्मच

गरम मसाला पाउडर- 1 बड़ा चम्मच

अमचूर पाउडर- 1/2 चम्मच

लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच 

अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च- 1/2 चम्मच 

काजू- 8 ग्राम

इसे भी पढ़ें: Natural Bathroom Freshener: टॉयलेट की भयंकर बदबू से छुटकारा दिला सकता है ये कमाल का जुगाड़, बिना क्लीन किए दूर होगी स्मेल

ऐसे बनाएं हरा भरा कबाब

सब्जियां पकाएं

सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म कर लें और फिर उसमें जीरा डालकर पकने दें। जब जीरा पक जाए, तो बारीक कटा हुआ प्याज डालकर भूनें। अब पैन में मटर और कटी हुई बीन्स डालें। फिर स्वादानुसार नमक, अदरक का पेस्ट, अमचूर पाउडर, लहसुन पेस्ट, चाट मसाला, गरम मसाला और धनिया पत्ती डालें। इन सब चीजों को चलाते हुए अच्छे से मिक्स करते हुए कुछ मिनट पकाएं।

पालक डालें

जब पैन की सारी सामग्री पक जाए, तो अंत में पालक के पत्ते डालकर ढक्कन लगा दें। अब इन्हें कुछ मिनटों तक पकने दें। फिर इसे अच्छे से मिलाते हुए मिश्रण को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें।

मिश्रण को पीस लें

इसके बाद पके हुए मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें। फिर यह पेस्ट एक बाउल में निकाल लें।

तैयार करें आटा

अब इस पेस्ट में बेसन, मैश किए हुए आलू, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें और आटा तैयार करने के लिए अच्छे से मिलाएं।

टिक्की बनाएं

फिर आटे की छोटी-छोटी लोइ बना लें और उनको थोड़ा सा चपटाकर टिक्की का आकार दें। वहीं हर एक टिक्की के बीच एक काजू दबा दें। 

कुक करें और सर्व करें

इसके बाद एक नॉन स्टिक तवे पर दो चम्मच तेल गर्म करें और उस पर टिक्की यानी की कबाब रखें। अब इसको दोनों तरफ से सुनहरा होने पर भून लें। फिर पुदीने चटनी के साथ हरा-भरा कबाब का आनंद लें।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत