By अनन्या मिश्रा | Aug 28, 2026
नेल पेंट लगाना भले किस महिला या लड़की को पसंद नहीं होता है। लेकिन यह आपके नेल्स पर अच्छा लगेगा या नहीं यह बात आपके नेल पेंट लगाने के सही तरीके और चुने कलर पर भी निर्भर करता है। हालांकि कई नेस पेंट नेल्स को सुंदर तो बनाते हैं। लेकिन इसमें मौजूद फॉर्मलडीहाइड, जाइलीन और कैंफर जैसे हानिकारक तत्व आगे चलकर आपने नाखूनों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए यह मायने रखती है कि आप सही और सेफ नेल पेंट का चुनाव करना चाहिए।
आपको नेल पेंट चुनते समय इसके इंग्रीडिएंट का भी ध्यान रखना चाहिए। जिससे कि आपके नेल्स को बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है। नेल्स की बेहतर सेहत के लिए इस तरह के नेल पेंट को ऐसे चुनना चाहिए।
नेल पेंट में 5 फ्री, 7 फ्री, फ्री फ्रॉम जैसे लेबल देखने चाहिए। यह लेबल आपको बताते हैं कि नेल पेंट उन तमाम हानिकारक केमिकल्स से रहित है। जोकि कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में सवाल खड़े करते हैं।
हमेशा जाने-माने ब्रांड के ही नेल पेंट चुनना चाहिए। जिससे कि आपको इंग्रीडिएंट की सही जानकारी मिल सके। सस्ते ब्रांड अक्सर कुछ बातें छिपा लेते हैं।
वॉटर बेस या किड्स सेफ जैसे लेबल वाले नेल पेंट को चुनना चाहिए।
जेल नेल पेंट लेने से बचना चाहिए। यह रेजिन से बना होता है और इसको सुखाने के लिए यूवी लाइट की जरूरत होती है।
अधिकतर एक्रेलिक नेल पेंट में हैवी मेटल होते हैं। इनको पूरे नेल पर लगाने से बचना चाहिए। इनसे नेल आर्ट भी की जा सकती है।
कई तरह के केमिकल से मिलकर नेल पेंट बनता है। इसके लिए कई केमिकल ऐसे होते हैं, जो सुरक्षा और सेहत दोनों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह नेल्स को खराब करके साथ आसपास की स्किन में भी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसके लिए केमिकल वाले नेल पेंट लेने से बचना चाहिए।
इससे खुजली और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
बता दें कि यह एक ऐसा सॉल्वेंट है। जिसकी वजह से आपको चक्कर या सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
डबीपी शरीर के हॉर्मोन में असंतुलन ला सकता है।
कैंफर अधिक मात्रा में होने पर नेल्स ड्राय हो जाते हैं।
सेंसेटिव स्किन वाले लोगों इससे एलर्जी हो सकती है।
इससे आपकी सांस की समस्या और आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।
पहले नेल्स को अच्छे से साफ कर लें। पुराने नेल पेंट को हायड्रेटिंग नेल पेंट रिमूवर से साफ कर लें। लेकिन अगर नेल्स पर गंदगी या ऑयल रहता है, तो नेल पेंट नेल्स से सही से चिपकता है।
नेल्स को काटें और फाइल करें। जिससे कि अच्छा शेप आएगा और नाखून आगे से स्मूद हो जाएंगे। इससे नाखून बीच से टूटने से बच जाते हैं। इसके अलावा क्यूटिकल्स को सॉफ्ट करें और इनको कट कर दें। जिससे नेल्स पूरी तरह से खुल सकें और नेल पेंट लगाने की जगह मिले।
ऑयल या मॉइश्चराइजर से नेल पेंट को बचाते हुए नाखूनों के आसपास की स्किन को मॉइश्चराइज करें। इसके लिए आप क्यू टिप का यूज कर सकती हैं। अगर आपके नेल पेंट पर भी ऑयल लग जाए, तो इसको अच्छे से साफ करें।
अगर आपका अंडरटोन कूल है, यानी आपके ऊपर सिल्वर ज्वेलरी अच्छी लगती है, तो ब्लू, पिंक, बेरी जैसे टोन आप पर काफी अच्छे लगेंगे।
लेकिन अगर आपका अंडरटोन वॉर्म है यानी आपके ऊपर गोल्ड ज्वेलरी अच्छी लगती है, तो ऑरेंज, कोरल और वॉर्म रेड जैसे शेड आप पर अच्छे लगेंगे।
वहीं अगर आपका अंडरटोन न्यूट्रल है, तो ज्यादातर आपके ऊपर शेड और टोन फबेंगे। यहां तक कि न्यूड और न्यूट्रल शेड भी अच्छे लगेंगे।
सबसे पहले बेस कोट लगाएं। यह नेल और नेल पेंट के बीच एक बचाव की परत बना देता है। जिसके बाद नेल पेंट की वजह से नाखून को नुकसान नहीं पहुंच पाता है। इसके अलावा बेस कोट की वजह से आपका नेल पेंट भी लंबे समय तक टिका रहता है।
पहली लेयर में दो से तीन कोट नेल पेंट जरूरत के हिसाब से लगाना चाहिए। एक बार में मोटी लेयर लगाने से नेल पेंट काफी जल्दी हट जाता है। या फिर पपड़ी बनकर निकल जाता है। हर लेयर को सूखने का मौका दें और इसके बाद ही अगली लेयर लगाना चाहिए।
फिर टॉप कोट लगाएं, क्योंकि इससे नेल पेंट लंबे समय तक बना रहता है। वहीं रोजाना हाथ धोने पर भी नहीं हटता है। अगर हर तीसरे-चौथे दिन टॉप
टॉप कोट लगाएं। इससे नेल पेंट लंबे समय तक बना रहता है और रोजाना हाथ धोने पर जल्दी हटता नहीं। अगर टॉप कोट हर तीसरे चौथे दिन लगा लिया जाए तो नेल पेंट लंबे समय तक बना रहेगा।
नेल पेंट को नाखून से खुरच कर निकालना।
गंदे नेल्स पर नेल पेंट लगाना।
लंबे समय तक या लगातार नेल पेंट लगाए रखना।
क्सूटिकल्स को जोर से निकालना, इससे चोट आ सकती है।
एसिटोन वाला रिमूवर इस्तेमाल करें।
नेल इंफेक्शन को नजरअंदाज करना।
हर समय आपके नेल्स नेल पेंट पसंद नहीं करते हैं। अगर नेल्स को कुछ समस्या हो रही है, तो आपको कुछ लक्षण नजर आने लगेंगे। अगर नेल्स पर सफेद रंग के चॉक जैसे पैच आ रहे हैं, नेल पेंट लगाने के बाद खुजली महसूस होती है, नेल्स का रंग पीला पड़ रहा है, नेल बेड से नेल्स अपनी जगह छोड़ने लगा है। या फिर नेल का आकार उभरने लगा है, नेल्स की खाल हट जा रही है, नेल की चारों ओर सूजन आ रही है या फिर मोटे होने लगे हैं और उनमें धारियां आने लगी हैं। समझ जाइए कि आपके नेल्स को आराम की जरूरत है। कुछ समय बिना नेल पेंट न लगाएं। वहीं अगर ज्यादा समस्या है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें और उसके बाद ही नेल पेंट लगाएं।