High Blood Sugar Lifestyle। जीवनशैली में करें ये बड़े बदलाव, खुद ब खुद नियंत्रित हो जाएगी हाई ब्लड शुगर

By एकता | Jun 14, 2023

बीते कुछ सालों में डायबिटीज दुनियाभर के लिए एक बड़ी परेशानी का सबब बन गई है। बड़ी ही तेजी से रोजाना हजारों की संख्या में लोग इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। डायबिटीज को लेकर भारतीय लोग सबसे ज्यादा लापरवाह है। कितने लापरवाह हैं? इस बात का अंदाजा हाल ही में लांसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित हुई रिपोर्ट्स से लगाया जा सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश में डायबिटीज से पीड़ित लोगों की संख्या ने 101 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है, जो आबादी का लगभग 11.4 प्रतिशत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2019 में ये संख्या 70 मिलियन थी। इसके अलावा बात करें तो 15.3 प्रतिशत भारतीय पूर्व डायबिटीज की स्थिति में हैं। रिपोर्ट में दिए आकड़ें चिंताजनक है और स्थिति खराब होने से पहले लोगों को अपनी सेहत पर ध्यान देना शुरू कर देना चाहिए।

डाइट में करें बदलाव

खानपान की गलत आदतें डायबिटीज होने की एक बड़ी वजह है। इसलिए डायबिटीज से पीड़ित लोग सबसे पहले अपनी डाइट में बदलाव करें। मरीजों को अपनी डाइट से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने वाली चीजों को हटा देना चाहिए। इसके अलावा मरीजों को अपनी डाइट से चावल और गेहूं जैसे कार्ब्स की मात्रा भी कम कर देनी चाहिए। ऐसा करने से मरीजों को थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन अब सवाल ये है कि डायबिटीज के मरीज खाए क्या? मरीजों को अपनी डायबिटीज डाइट में पर्याप्त मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों को शामिल करना चाहिए। इसके अलावा उन्हें क्विनोआ, साबुत अनाज, ब्राउन राइस, ओट्स जैसे कॉम्प्लेक्स कार्ब्स की मात्रा को डाइट में बढ़ा देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Food Habits For Diabetes । खाने की इन आदतों में करें सुधार, नहीं पड़ेगी दवाईयों की जरूरत, जल्द कंट्रोल होगी डायबिटीज

हेल्दी फैट्स का करें सेवन

डायबिटीज के मरीजों को वजन कम करने के लिए फैट का सेवन नहीं करने की सलाह दी जाती है। हालाँकि, मरीज बुरे फैट को हटाकर अच्छे फैट का सेवन कर सकते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वस्थ फैट डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है। वेजिटेबल आयल, घी, बूट्स, बीज ये सब स्वस्थ फैट का अच्छा स्त्रोत होते हैं। मेवे, मछली, मूंगफली का तेल, अदरक का तेल, सरसों का तेल, जैतून का तेल, मकई का तेल आदि का सेवन कम कर दें।

प्रोसेस्ड फूड से दूरी सबसे जरुरी

आजकल बाजारों में एक से बढ़कर एक प्रोसेस्ड फूड मिल जाते हैं, जो स्वस्थ तो दूर-दूर तक नहीं होते हैं। प्रोसेस्ड फूड में सबसे ज्यादा अगर किसी चीज का इस्तेमाल किया जाता है तो वो है चीनी, बुरा फैट और कैलोरी। ये तीनों ही चीजें डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी नहीं होती है। इनका सेवन करने से डायबिटीज नियंत्रण के बाहर हो सकती है। इसलिए जरुरी है कि मरीज इन चीजों से जितना दूर रह सकते हैं रहें।

इसे भी पढ़ें: Bhindi For Diabetes: हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का रामबाण नुस्खा है भिंडी, ऐसे करें सेवन

रोजाना एक्सरसाइज करने से होगा फायदा

28.6 प्रतिशत भारतीय मोटापे का शिकार है, जो डायबिटीज होने का एक बड़ा कारण है। इसलिए लोगों को वजन कम करने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। एक्सरसाइज करने से डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसके अलावा एक्सरसाइज करने से तनाव भी कम करने में मदद मिलती है, जो ब्लड शुगर लेवल के साथ खिलवाड़ करता है। डायबिटीज नियंत्रित करने के लिए एक व्यक्ति को दिन में कम से कम 40 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। इसके अलावा लोगों को प्रति दिन कम से कम 10,000 से अधिक कदम चलने चाहिए।

प्रमुख खबरें

Mastercard ने Pine Labs में अपनी पूरी 4.31 फीसदी हिस्सेदारी 933 करोड़ रुपये में बेची

Gujarat के Tapi में Torrent Group बनाएगा 800 Bed Hospital, 910 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य परियोजना शुरू

Odisha के ढेंकानाल में पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट, 3 लोग हिरासत में

Kalkaji Mandir के पास नाबालिग से दुष्कर्म मामले में मुठभेड़ के बाद तीन आरोपी अरेस्ट