अपनी पसंदीदा खीर को बनाएं हेल्दी, बस अपनाएं ये 4 टिप्स

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 09, 2024

हर भारतीय घरों में बनाया जाने वाला डेजर्ट खीर है। किसी भी शुभ अवसर हो या फिर कोई फेस्टिवल, तो लोग अक्सर मुंह मीठा करने के लिए खीर जरुर बनाते हैं। आमतौर पर व्रत-उपवास के दौरान भी खीर बनाई जाती है। अपने टेस्ट के अनुसार, चावल, साबूदाना से लेकर मखाना तक कई तरह की खीर बनाते हैं। जिन लोगों को अपनी फिटनेस को लेकर अधिक ख्याल रहता है, वे लोग खीर खाना पसंद नहीं करते हैं। दरअसल, इसमें बहुत अधिक मात्रा में चीनी और फुल फैट मिल्क का इस्तेमाल किया जाता है। चलिए आपको इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ टिप्स के साथ आपकी फेवरिट खीर को अधिक हेल्दी बना सकते हैं।

लो फैट मिल्क का यूज करें

खीर बनाते समय में आप लो फैट मिल्क का इस्तेमाल करें। अगर आप चाहे तो अपनी खीर को डेयरी फ्री बना सकते हैं। इसकी जगह आप बादाम दूध, सोया दूध और नारियल के दूध का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, आप वीगन डाइट पर हैं या लैक्टोज इनटॉलरेंट हैं तो ऐसे में नॉन-डेयरी मिल्क ऑप्शन को चुनना अच्छा विचार है।

नेचुरल स्वीटनर का इस्तेमाल करें

कई लोग खीर इसलिए भी नहीं खाते, क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है। जिस वजह से कैलोरी काउंट बढ़ जाता है। इसके लिए आप अपनी खीर को चीनी की जगह नेचुरल स्वीटनर की मदद से मीठा बनाएं। खीर में चीनी की जगह आप शहद, खजूर, मेपल सिरप या गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मसालों का करें इस्तेमाल

जब खीर बनाते हैं तो कम मसालों का प्रयोग किया जाता है। अगर आप खीर बनाते समय इसमें इलायची, दालचीनी या जायफल का इस्तेमाल करेंगे तो यह और भी हेल्दी बन जाएगा। दरअसल, इन मसालों के एंटी-ऑक्सीडेंट गुण ब्लड शुगर लेवल को मेंटन करता है।

ब्राउन राइस या क्विनोआ का इस्तेमाल करें

आमतौर पर जब लोग खीर बनाते हैं तो सफेद चावल का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन खीर में फाइबर और अन्य पोषक तत्वों को बढ़ाने के लिए सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस या क्विनोआ का प्रयोग कर सकते हैं। बता दें कि इससे ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और ये आपको लगातार ऊर्जा प्रदान करता है। 

प्रमुख खबरें

Mahanadi Coalfields के IPO को SEBI की हरी झंडी, Coal India बेचेगी 66 करोड़ से अधिक शेयर

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत