दर्शकों से खचा-खच भरा था स्टेडियम, गैलरी का हिस्सा गिरा, 200 लोग घायल, वीडियो में कैद खौफनाक तस्वीर

By रेनू तिवारी | Mar 21, 2022

केरल में एक फुटबॉल स्टेडियम में उस समय अचानक अफरातफरी मच गयी जब लोगों से खचाखच भरे स्टेडियम का एक हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में लगभग 200 से ज्यादा लोग घायल हो गये। यह लोग फुटबॉल का मैच देख रहे थे। पुलिस ने कहा कि उत्तरी केरल के इस जिले में वंदूर के पास शाम के समय एक फुटबॉल स्टेडियम की अस्थायी गैलरी ढह जाने से 200 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने शेयर किया है। वीडियो में अस्थायी गैलरी को दर्शकों पर गिरते हुए देखा गया, जिससे जमीन पर दहशत फैल गई। वीडियो में आयोजकों और कई अन्य लोगों को भी घटना के बाद मौके पर भागते हुए दिखाया गया है।

घटना रात करीब 9 बजे की है जब दो स्थानीय टीमों के बीच सेवेंस का फाइनल मैच खेला जा रहा था। कथित तौर पर अस्थायी गैलरी में 2,000 से अधिक दर्शकों को समायोजित किया गया था।

प्रमुख खबरें

Kashmir की SIA को बड़ी कामयाबी, 2013 हमले के मास्टरमाइंड कंडू के खिलाफ Red Corner Notice जारी

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, भरोसेमंद नेता अनुब्रत मंडल बागी खेमे में शामिल

Punjab Congress में Compromised Leader पर घमासान, Warring बोले- मुझ पर उंगली क्यों?

प्रो बॉक्सिंग लीग का Grand Finale, Dy CM Brajesh Pathak ने विजेताओं को दी Honda Motorcycle और Scooty