मेथी समझकर बना दी गांजे की सब्जी, खाते ही परिवार हुआ बेहोश, अस्पताल में भर्ती

By रेनू तिवारी | Feb 19, 2022

सोशल मीडिया पर एक अखबार की कटिंग इस समय काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसकी हेडलाइन हैं 'मेथी समझकर बना दी गांजे की सब्जी, खाते ही परिवार हुआ बेहोश'। बहुत से सोशल मीडिया के मीम पेजों ने इस को जमकर वायरल किया और लोग इसपर खूब ठहाके लगा लगा कर हंस रहे हैं।

इस कटिंग पर हजारों मीम बन चुकें हैं। इस खबर को लोग मीम समज कर हंस तो खूब लिए लेकिन आपको सच बताएं तो वायरल हो रही अखबार की ये कटिंग एक दम सच्ची घटना हैं। 

 

 

यह खबर साल 1 जुलाई साल 2020 की है। उत्तर प्रदेश के कनौज में ये घटना हुई थी। इस घटना से पूरा गांव हैरान हो गया था। छोटे से गांव की यह घटना आज सोशल मीडिया पर लगभग दो साल बाद वायरल हो रही हैं। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में एक अजीबोगरीब घटना में एक परिवार मेथी समझकर गांजा की सब्जी खाकर अस्पताल पहुंचा। घटना मियागंज गांव की है, जब सब्जी विक्रेता नवल किशोर ने मेथी होने का दावा करते हुए नीतेश नाम के व्यक्ति को सूखे भांग के पत्तों का पैकेट दिया। 

दरअसल कन्नौज में रहने वाले एक परिवार को शाम के खाने में मैथी की सब्जी खाने का मन हुआ। उन्होंने सब्जी वाले से मैथी खरीदी लेकिन सब्जी वाले ने उन्हें मैथी की जगह गांजे की गड्डी थमा दी। हरी-हरी खुशबूदार पत्तियां देख खरीदार को लगा यह तो ताजी सब्जी है। शाम को चाव से परिवार के लोग साथ में खाना खाने बैठे और खाना खाते ही अचानक से उनकी तबियत खराब होने लगी। पूरा परिवार गांजे के नशे में धुत हो गया और एक एक करके बेहोश होने लगा। शौर शराबे के बीच पड़ोसियों ने परिवार के सदस्यों की हालत देखकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

गांव का हर इंसान सोच रहा था आखिर एक साथ परिवार को ऐसा क्या हो गया। पुलिस जांच हुई तब पता चला कि परिवार ने गांजे की सब्जी खायी थी जिसके कारण पूरे परिवार की तबियत बिगड़ गयी। परिवारवालों ने सब्जी विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने मैथी की जगह गांजा देने वालें सब्जीवाले नवल किशोर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। नवल किशोर गुप्ता मियागंज गांव का रहने वाला था उसके पास गांजे से भरा एक बैग भी बरामद हुआ था। 

 दो साल बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर- 

View this post on Instagram

A post shared by ADULT_SEENS™ (@adult_seens)

प्रमुख खबरें

Health Tips: Superfood Basil Seeds से पाचन सुधरता है और Heart Health को मिलता है फायदा

Uttarakhand गठन रोकने के लिए Congress और SP ने किए थे अत्याचार, अमित शाह ने साधा निशाना

महंगाई पर Jairam Ramesh का BJP पर वार, चुनावों में जनता से सबक सिखाने की अपील

Diwali Outfit को मिलेगा खूबसूरत टच, ट्राई करें Lakshmi Motif और डोली वाले Gold Jhumka