गोलमेज सम्मेलन में बोले PM मोदी, भारत को आत्मनिर्भर बनाना केवल सोच नहीं बल्कि आर्थिक रणनीति है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 05, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाना सिर्फ एक सोच नहीं बल्कि यह सोची-समझी आर्थिक रणनीति है। उन्होंने यहां एक वैश्विक आर्थिक गोलमेज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान काफी जुझारूपन दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘‘चाहे वायरस से लड़ाई हो या फिर आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने की बात हो, भारत ने महामारी के दौरान काफी मजबूती दिखाया।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर बनने की भारत की चाह महज एक स्वप्न नहीं होकर सुनियोजित आर्थिक रणनीति है।’’ निवेशक सम्मेलन में दुनिया भर के 20 से अधिक शीर्ष पेंशन व संप्रभु कोषों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत