Break Up की अफवाहें उड़ाने वालों को Malaika Arora और Arjun Kapoor ने दिया साइलेंट जवाब, लंच डेट पर हुए स्पॉट

By एकता | Aug 27, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर रविवार को लंच डेट के लिए बाहर निकले। इसी के साथ जोड़े ने अपने अलग होने की सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया। बता दें, पिछले एक हफ्ते से मलाइका और अर्जुन के अलग होने की अफवाहें सोशल मीडिया पर छायी हुई थी। इतना ही नहीं इस बीच अभिनेता के इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट करने तक की खबरें आने लगी थी। हालाँकि, इन सभी खबरों को आज जोड़े ने सिरे से खारिज कर दिया। दोनों के लंच डेट के दौरान की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं। इन वीडियो के सामने आने के बाद मलाइका और अर्जुन के चाहनेवालों ने राहत की सांस ली है।

 

इसे भी पढ़ें: Kiara Advani को लेकर डेट पर निकले Sidharth Malhotra, हाथों में हाथ डालकर जोड़े ने मीडिया को दिए पोज


मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ आज मुंबई में लंच डेट के दौरान स्पॉट हुईं। अभिनेत्री ने आउटिंग के लिए सफेद रंग का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं अर्जुन हमेशा की तरह अपने सिंपल अवतार में स्पॉट हुए। उन्होंने ब्लैक ट्रॉउज़र के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई थी। इस ऑउटफिट में अभिनेता काफी कूल लग रहे थे। इस दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं, जिनमें अर्जुन काफी खुश नजर आ रहे हैं। मलाइका और अर्जुन की वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माशाल्लाह, दोनों साथ में कितने अच्छे लगते हैं।'


प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील