अर्जुन कपूर के साथ गोवा में नये साल का जश्न मना रही हैं मलाइका अरोड़ा, शेयर की तस्वीर

By रेनू तिवारी | Jan 02, 2021

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिश्ता किसी से छुपा हुआ नहीं हैं लेकिन फिर भी दोनों कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं करते। सोशल मीडिया पर दोनों को अकसर देखा गया है अपने प्यार का इजहार करते हुए। साल 2020 में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दोनों कोरोना वायरस से संक्रमित हुए। दोनों इस टफ टाइम से गुजरे। अब दोनों ने भी आने वाले नये साल का नयी उमंगों के साथ स्वागत किया हैं। 

इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार आने वाली कॉमेडी फिल्म ‘बच्चन पांडेय’ के प्रशंसक हैं अरशद वारसी 

 मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है, "यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है ..... 2021 #eternallygrateful"। फोटो में मलाइका सिल्वर सेक्विन वाली पैंटसूट पहने हुए नजर आईं, जबकि अर्जुन रंगीन शर्ट और काली पैंट पहने हुए ज्यादा केयर फ्री लुक दे रहे हैं।

करीना कपूर खान, जो युगल के करीबी दोस्त हैं, ने पोस्ट पर टिप्पणी की। कृति सनोन, अर्जुन की बहन अंशुला कपूर, उनके चाचा संजय कपूर और चाची महीप कपूर ने दिल वाला इमोजी कमेंट बॉक्स में ड्रोप किया। अर्जुन और मलाइका अपनी बहन अमृता अरोड़ा और परिवार के साथ नए साल के लिए गोवा में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

Jan Gan Man: Nashik Kumbh पर Justice Prasanna Varale के बयान पर मचा बवाल, आखिर सिर्फ Hindu आयोजनों पर ही क्यों उठाये जाते हैं प्रश्न?

दिल्ली में Swine Flu के 2300+ मामले, Influenza B और Covid की भी दस्तक: सरकार की एडवाइजरी

Delhi H1N1 Crisis: मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुलाई आपात बैठक, Health Minister बोले- हालात पूरी तरह काबू में

Raksha Bandhan 2026 पर चाहिए Royal Look? Step-by-Step आज़माएं Smoky Brown Winged Eye Makeup