Malaika Arora ने कर ली Arjun Kapoor से सगाई? इंटरनेट पर फैली अफवाहें, वायरल वीडियो है वजह

By एकता | Sep 25, 2022

बॉलीवुड की हॉट अदाकारा मलाइका अरोड़ा हमेशा अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री, काफी लंबे समय से अभिनेता के साथ रिश्ते में हैं और कई मौकों पर उनके साथ स्पॉट की गई हैं। दोनों की जोड़ी के कई चाहनेवाले हैं जो इनकी शादी का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। समय-समय पर सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के चर्चे होते रहते हैं। इन सब के बीच मलाइका ने रविवार को अपनी एक वीडियो शेयर कर के अपने चाहनेवालों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

इसे भी पढ़ें: कौन लेना चाहता है Tanushree Dutta की जान? सनसनीखेज खुलासे कर फिर चर्चा में आईं अभिनेत्री

अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आने से पहले मलाइका अभिनेता अरबाज़ खान की पत्नी थीं। अभिनेत्री ने साल 2017 में अरबाज़ से तलाक ले लिया था। जिसके बाद उन्होंने अर्जुन को डेट करना शुरू किया। वहीं अरबाज इन दिनों मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फ़िलहाल किसी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा