Malaika Arora Father Suicide Reason: अनिल अरोड़ा की मौत के बारे में मुंबई पुलिस ने क्या कहा? दुर्घटना या आत्महत्या!

By रेनू तिवारी | Sep 11, 2024

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या: मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार (11 सितंबर) की सुबह कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनके निधन की खबर ने पूरे फिल्म उद्योग को झकझोर कर रख दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा में एक इमारत की छठी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें: Kiran Raj Injured In Accident | भीषण सड़क हादसे की चपेट में आये एक्टर और रॉनी स्टार किरण राज, आईसीयू में चल रहा इलाज

मलाइका अरोड़ा के पिता की आत्महत्या के बारे में मुंबई पुलिस ने क्या कहा? 

मुंबई पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अनिल अरोड़ा को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी डॉक्चर ने भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि उनकी 'आत्महत्या' के पीछे का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि फिलहाल जांच चल रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अरोड़ा किसी बीमारी से पीड़ित नहीं थे, इसलिए अरोड़ा परिवार सदमे में है।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | पति संग लालबागचा राजा पहुंचीं Sunny Leone, Ankit Gupta और Priyanka Chahar Chaudhary ने किया डांस

एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, "यह सच है कि मलाइका के पिता का आज सुबह निधन हो गया। उन्होंने आत्महत्या नहीं की है, यह एक दुर्घटना है। वे सभी सदमे में हैं, क्योंकि उन्हें कोई बीमारी या ऐसा कुछ नहीं था।" पुलिस के 'पंचनामा' से तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

अरबाज खान मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे अरबाज, जो मलाइका से विवाहित थे, मुंबई में उनकी बिल्डिंग पहुंचे। दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिलने के बाद वह उनके घर जाने वाले पहले परिवार के सदस्यों में से एक थे। अभिनेता को पपराज़ी ने उस समय कैमरे में कैद किया, जब वह अपनी पूर्व पत्नी के घर गए थे। पुणे से लौटी मलाइका अरोड़ा को उनके घर के बाहर कैमरे ने देखा। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर