प्रसिद्ध मलयालम कवि अक्कितम अच्युतन नंबूतिरी का 94 वर्ष की उम्र में निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2020

त्रिशूर। प्रसिद्ध मलयालम कवि और ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता महाकवि अक्कितम अच्युतन नंबूतिरी का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 94 वर्ष के थे। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती अक्कितम का सुबह 8.10 बजे निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: शोक में खेल जगत, न्यूजीलैंड के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर जॉन रीड का हुआ निधन 

हाल ही में, उन्हें पलक्कड़ जिले के कुमारनल्लूर में उनके घर पर आयोजित एक विशेष समारोह में देश के सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। मलयालम कविता में आधुनिकतावाद को प्रस्तुत करने वाले कवि नंबूतिरी एक सच्चे गांधीवादी, समाज सुधारक, पत्रकार थे। वह सादगी की एक मिसाल थे।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील