Malaysia Airlines Flight 370 जो 10 साल से है लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग

By रितिका कमठान | May 20, 2024

दुनिया में रोजाना कई फ्लाइट्स ऑपरेट होती है मगर कुछ फ्लाइट्स ऐसी होती हैं तो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती है। ऐसी ही एक फ्लाईट है मलेशिया एयरलाइंस का विमान एमएच 370, जो अचानक से दुनिया के नक्शे से 10 साल पहले लापता हुआ। आज तक इस विमान का कोई सुराग नहीं मिला है।

आज विमान के लापता होने के 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भी विमान में सवार यात्रियों के परिजन विमान खोजे जाने की आस में है। दुनिया के सामने भी विमान का अचानक गायब होना एक सवाल बना हुआ है कि उस दिन आखिर हुआ क्या था? विमान का गायब होना बीते 10 साल से ये आधुनिक दुनिया के सबसे बड़े रहस्यों में से एक बना हुआ है।

 

जानें एमएच-370 फ्लाइट के साथ क्या हुआ था?

ये फ्लाइट मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट एमएच-370 थी जिसे बीजिंग के लिए उड़ान भरनी थी। आठ मार्च 2014 को सुबह ही इस बोइंग विमान के फ्लाइट ने कुआलालंपुर से उड़ान भरी। टेक ऑफ होने के कुछ ही समय के बाद ये विमान रडार से गायब था। विमान के टेकऑफ होने तक सब कुछ सामान्य था। फ्लाइट सामान्य तौर पर 35 हजार फीट की उंचाई पर थी। विमान अपने सही रूट पर जा रहा था। फ्लाइट के पायलटों की वियतनाम के एयर ट्रैफिक को लेकर बात भी हुई थी। इसके बाद अचानक ही विमान से संपर्क टूटा जो कभी स्थापित नहीं हो सका। माना जाता है कि विमान पश्चिम की ओर मुड़ा था और रडार से गायब हो गया था।

 

चलाया गया सर्च अभियान

इस विमान को खोजने के लिए व्यापक स्तर पर सर्च अभियान भी चलाया गया था। विमान को खोजने के लिए खर्चीला अभियान चलाया गया था मगर ये अभियान सफल नहीं हो सका और कोई जानकारी सामने नहीं आई। बाद में पश्चिमी हिंद महासागर में मलबे के कई टु़कड़े तट के बाहर मिले थे। ये सिर्फ कुछ टुकड़े थे, मगर इसकी पुष्टि हुई थी कि ये टुकड़े एमएच 370 के ही थी। मगर अब तक इस विमान का ब्लैक बॉक्स और विमान की बॉडी नहीं मिल सकती है। जो भी यात्री इस विमान में सवार थे सभी को मृत घोषित कर दिया गया था।

 

बना हुआ है वर्षों से रहस्य

फ्लाइट 370 का गायब होना आज के समय में भी रहस्य बना हुआ है। आमतौर पर कई बार समुद्र में हादसों का शिकार हुए विमानों के ब्लैक बॉक्स भी बरामद हुए है, विमान के टुकड़े मिले है मगर एमएच 370 अब तक नहीं मिल सका है। इस प्लेन क्रैश में प्लेन की जानकारी ही नहीं मिली है। इस विमान हादसे में जितने भी यात्री सवार थे उनके साथ क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। ये विमान ऐसा था जो अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए उड़ा तो मगर पहुंच ना सका। 

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar