मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने अपना त्याग पत्र देश के राजा को सौंपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2020

कुआलालंपुर। मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने सोमवार को अपना त्यागपत्र देश के राजा को सौंप दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। विश्व के सबसे उम्रदराज नेता, 94 वर्ष के महातिर ने उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों द्वारा सरकार गिराने और प्रधानमंत्री बनने जा रहे अनवर इब्राहिम को पद भार संभालने से रोकने की कोशिशों के बाद यह फैसला लिया।

इस चौंकाने वाले कदम से पहले 24 घंटे तक राजनीतिक नाटक चला जिसमें अनवर के खुद के “पैक्ट ऑफ होप” गठबंधन के प्रतिद्वंद्वी और विपक्षी नेता नयी सरकार बनाने का प्रयास करते नजर आए। इस गठबंधन को 2018 में चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिली थी।

खबर थी कि गठबंधन महातिर के संभावित उत्तराधिकारी अनवर को बाहर करने की योजना बना रहा था और उनकी पार्टी के ज्यादातर सांसद किसी भी वक्त उनके प्रधानमंत्री बनने की राह में रोड़े अटकाते। अनवर और महातिर के बीच संबंध अच्छे नहीं थे लेकिन 2018 के चुनावों से पहले उनमें मित्रता हो गई थी। महातिर ने उनके पूर्व दुश्मन को सत्ता सौंपने की बात कई बार दोहराई थी।

हालांकि सोमवार सुबह ये प्रयास विफल होते दिखे जब उनके कार्यालय ने घोषणा की कि महातिर ने “मलेशिया के प्रधानमंत्री के तौर पर दोपहर एक बजे राजा को अपना इस्तीफा भेज दिया है।”आगे क्या होगा इस बारे में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में भारतीय नागरिक की गोली मार कर हत्या

अनवर सोमवार दोपहर राजा से मुलाकात करने वाले हैं। भले ही राजा की भूमिका मुख्यत: रस्मी हो लेकिन वह देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति की पुष्टि करते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि अनवर राजा को इस बात पर सहमत करने की उम्मीद कर रहे होंगे कि उनके पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त सांसदों का समर्थन है। हालांकि महातिर की पार्टी बरसातू ने भी घोषणा की कि वे “पैक्ट ऑफ होप” गठबंधन से अलग हो रहे हैं। इससे लग रहा है कि वे खुद सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ramleela में Ravi Kishan बनेंगे भगवान राम, मिस यूनिवर्स इंडिया निभाएंगी मां सीता का रोल

Asian Games क्रिकेट: Shreyas Iyer की कप्तानी में Team India का सामना आज Afghanistan से

Asian Games: Ankush Panghal ने मुक्केबाजी में पक्का किया भारत का पहला पदक

Tata Motors की घरेलू यात्री वाहन बाजार में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी जल्द हासिल करने की तैयारी