मलेशिया में दो ट्रेन की हुई आपस में भीषण टक्कर, 200 से अधिक घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

कुआलालंपुर। मलेशिया के कुआलालंपुर में एक सुरंग के भीतर दो लाइट रेल ट्रेनों (मेट्रो एवं ट्राम की विशेषता वाली ट्रेन) के बीच हुई टक्कर में 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा 23 साल पुरानी मेट्रो प्रणाली का सबसे बड़ा हादसा है। सोमवार रात हुई टक्कर की सोशल मीडिया पर प्रसारित तस्वीरों में खून से लथपथ यात्री दिख रहे हैंऔर चारों तरफ शीशे टूट कर बिखरे हुए हैं। परिवहन मंत्री वी का सियोंग ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मेट्रो ट्रेन देश के सबसे ऊंचे ट्विन टावरों में से एक पेट्रोनास टॉवर्स के पास सुरंग के भीतर परीक्षण के लिए चलाई गई खाली गाड़ी से टकरा गई। ट्रेन में 213 यात्री सवार थे। उन्होंने कहा, “एक गाड़ी 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रही थी और दूसरी गाड़ी करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, जब यह टक्कर हुई।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य