भारत से दोबारा दोस्ती करने को बेताब मालदीव, मुइज्जू की यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Oct 04, 2024

चीन के करीबी मालदीव के राष्ट्रपति को अब भारत की कमी का एहसास होने लगा है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पीएम मोदी से मिलने के लिए दिल्ली आने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि मालदीव गणराज्य के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू 7 से 10 अक्टूबर 2024 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। यह उनकी भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले वे जून 2024 में प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे। अपनी यात्रा के दौरान वे बेंगलुरु और मुंबई भी जाएंगे, जहां उनके व्यापारिक कार्यक्रम होंगे।

इसे भी पढ़ें: नीदरलैंड के पूर्व PM मार्क रूट को सौंपी गई कमान, बताया क्या रहेगी NATO की 3 प्राथमिकताएं

भारत और मालदीव के बीच संबंध पिछले साल नवंबर से ही तनावपूर्ण हो गए थे, जब चीन के प्रति झुकाव रखने वाले मुइज्जू ने मालदीव के राष्ट्रपति का पदभार संभाला था। मुइज्जू ने भारत से कहा था कि वह देश द्वारा उपहार में दिए गए तीन विमानन प्लेटफॉर्म का संचालन कर रहे लगभग 90 भारतीय सैन्य कर्मियों को वापस बुला ले। भारत ने 10 मई तक अपने सैन्य कर्मियों को वापस बुला लिया और उनकी जगह डोर्नियर विमान और दो हेलीकॉप्टरों के संचालन के लिए असैन्य कर्मियों को तैनात कर दिया।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: 1 नवंबर से गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक, निर्माण कार्यों पर भी कड़े प्रतिबंध

Reliance Industries का दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 29,550 करोड़ रुपये पहुंचा

Commonwealth Games 2030: राहुल द्रविड़ और Saina Nehwal आयोजन समिति में शामिल

Elon Musk ने Republican पार्टी के समर्थन में की अपील, चुनाव में खर्च किए 442 Million Dollar