डॉलर संकट से जूझ रहे Maldives ने नया विदेशी मुद्रा विनियमन लागू किया

By Prabhasakshi News Desk | Oct 20, 2024

माले । डॉलर संकट से जूझ रहे मालदीव ने एक नया विदेशी मुद्रा विनियमन लागू किया है। इसके तहत विदेशी मुद्रा में लेन-देन के प्रकार को सीमित किया गया है और पर्यटन प्रतिष्ठानों और बैंकों पर अनिवार्य विदेशी मुद्रा विनिमय नियंत्रण लगाया गया है। पिछले साल राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के ‘इंडिया आउट’ अभियान के जवाब में भारतीय पर्यटकों से इस खूबसूरत द्वीपीय देश से दूर रहने के आह्वान के बाद मालदीव की अर्थव्यवस्था को झटका लगा है। पिछले महीने मालदीव इस्लामिक बॉन्ड भुगतान में संभावित चूक से बच गया, क्योंकि भारत ने उसे पांच करोड़ डॉलर का ब्याज मुक्त ऋण दिया था। 

एमएमए द्वारा जारी नए विनियमन और एफएक्यू के अनुसार, इसमें यह भी प्रावधान है कि वस्तुओं और सेवाओं, कार्यों के मूल्य, शुल्क, प्रभार, किराया और मजदूरी का भुगतान स्थानीय मुद्रा में किया जाएगा तथा इन लेनदेन के लिए विदेशी मुद्रा में बिल जारी करने पर रोक लगाई गई है। छूट प्राप्त लेन-देन में निर्यात, अंतरराष्ट्रीय लेन-देन, धनप्रेषण सेवा प्रदाताओं के लिए भुगतान तथा वे लेन-देन शामिल हैं, जिनका निपटान कानूनी रूप से अमेरिकी डॉलर में करना अनिवार्य है।

प्रमुख खबरें

North India में Heatwave का रेड अलर्ट, दिल्ली-NCR बना आग का गोला, अगले 3 दिन भारी

Stock Market में दिनभर चला Drama, सुबह की तूफानी तेजी शाम को फुस्स, Sensex-Nifty फिसले।

22 साल का इंतजार खत्म! East Bengal ने जीता बड़ा Football खिताब, Kolkata में जश्न का माहौल

Jubilant Foodworks के नतीजों से बाजार निराश, Brokerage Firms ने घटाई रेटिंग, शेयर 8% लुढ़का