Maldives गलत कारणों से भारत में चर्चा में : मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

 मालदीव की पूर्व रक्षा मंत्री मारिया दीदी ने शनिवार को यहां कहा कि भारत में मालदीव खासकर सोशल मीडिया पर गलत कारणों से चर्चा में आ गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लक्षद्वीप की यात्रा के कुछ दिन बाद मालदीव के एक मंत्री और अन्य नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने से उत्पन्न विवाद के संदर्भ में यह टिप्पणी आई।

लक्षद्वीप को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का एक्स पर किया गया पोस्ट वायरल होने के बाद मालदीव के नेताओं ने भारत पर द्वीपराष्ट्र को निशाना बनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि भारत को समुद्र तट पर्यटन में मालदीव के साथ प्रतिस्पर्धा करने में विशाल चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Illinois में मंदिर पर गोलीबारी की साजिश नाकाम, Raja Krishnamoorthi समेत अमेरिकी सांसदों ने की निंदा

US के Wisconsin में छोटा Plane क्रैश, मां-बेटे समेत 6 लोगों की मौत

Reliance ने Starlink विवाद पर तोड़ी चुप्पी: सैटेलाइट इंटरनेट में प्रतिस्पर्धा का स्वागत, लेकिन कहा-नियम सभी के लिए समान

Narendra Modi Canada Visit | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11-12 दिसंबर को करेंगे कनाडा का दौरा, मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती