अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा मालदीव, अब भारत के साथ इस समझौते को रिन्यु नहीं करने का किया फैसला

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2024

राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने घोषणा की है कि मालदीव हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिए भारत के साथ एक समझौते को नवीनीकृत नहीं करेगा और इस अभ्यास को करने के लिए आवश्यक सुविधाओं और मशीनों को हासिल करने की योजना नहीं बना रहा है। मुइज़ू ने यह भी घोषणा की कि उनका देश मालदीव के जल क्षेत्र के लिए 24X7 निगरानी प्रणाली स्थापित करने के लिए इस महीने काम कर रहा है ताकि इसके बड़े क्षेत्र के बावजूद इसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके। यह घटनाक्रम चीन द्वारा "मजबूत" द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए मुफ्त सैन्य सहायता प्रदान करने के लिए मालदीव के साथ एक रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर करने के कुछ दिनों बाद आया है।

इसे भी पढ़ें: Maldives China Military Deal: चीन के साथ मालदीव ने किया समझौता, मुफ्त सैन्य मदद देगा ड्रैगन

एक समाचार पोर्टल Edition.mv ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा इससे मालदीव देश का अंडरवॉटर सर्वे खुद कर सकेगा। इसके बाद हम अपनी पानी के अंदर की विशेषताओं के बारे में सभी जानकारियां हासिल करेंगे और चार्ट तैयार करेंगे, वे हमारे द्वारा तैयार किए जाएंगे। तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के नेतृत्व में मालदीव के पूर्व प्रशासन ने मालदीव की पानी के नीचे की विशेषताओं का हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण करने के लिए भारत सरकार के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे