मालदीव: विपक्षी दल राष्ट्रपति मुइज्जू के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश करने को तैयार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2024

मालदीव की संसद में बहुमत रखने वाला मुख्य विपक्षी दल एमडीपी राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पर महाभियोग चलाने के लिए प्रस्ताव रखने की तैयारी कर रहा है, वहीं उनके मंत्रिमंडल में तीन सदस्यों को लाने के लिए सोमवार को संसद में हुए मत-विभाजन में उन्हें मंजूरी नहीं दी गयी। खबरों में यह दावा किया गया। इससे पहले रविवार को संसद में सरकार समर्थक सांसदों और विपक्षी सांसदों के बीच चीन समर्थक राष्ट्रपति के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों की मंजूरी पर मतभेदों को लेकर विवाद हो गया था। मुइज्जू (45) ने पिछले साल सितंबर में राष्ट्रपति चुनाव में भारत से अच्छे संबंध रखने वाले निवर्तमान राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह को हरा दिया था। ‘सन डॉट कॉम’ ने एमडीपी के एक सांसद के हवाले से कहा, ‘‘एमडीपी ने डेमोक्रेट के साथ साझेदारी में महाभियोग प्रस्ताव के लिए पर्याप्त संख्या में हस्ताक्षर करा लिए हैं।

राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के लिए हस्ताक्षर कराये जाने से पहले पीपीएम-पीएनसी गठबंधन ने स्पीकर मोहम्मद असलम और डिप्टी स्पीकर अहमद सलीम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जमा किए थे। दोनों एमडीपी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं। ‘द सन डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार इससे पहले आज दिन में संसद ने आवास मंत्री अली हैदर अहमद, इस्लामिक मंत्री मोहम्मद शहीम अली सईद और अटॉर्नी जनरल अहमद उशाम को मंजूरी से इनकार करने के लिए मतदान किया, वहीं अर्थव्यवस्था मंत्री मोहम्मद सईद इस प्रक्रिया में बाल-बाल बच गए।

एमडीपी और डेमोक्रेट्स संसदीय समूह ने रविवार को मतदान से पहले राष्ट्रपति मुइज्जू के मंत्रिमंडल के चार सदस्यों के लिए संसदीय मंजूरी को रोकने का फैसला किया था, जिसके बाद सत्तारूढ़ प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव और पीपुल्स नेशनल कांग्रेस (पीपीएम) गठबंधन के सरकार समर्थक सांसदों ने संसदीय कार्यवाही में बाधा डालते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान हुए झगड़े में दो सांसद घायल हो गए।

प्रमुख खबरें

सोमवती अमावस्या पर क्या पहनें? अपनाएं ये 5 Latest Saree Designs, मिलेगा एकदम Graceful Look

कर्नाटक कांग्रेस में फिर कलह! Ramalinga Reddy के बाद अब Krishna Byre Gowda नाराज, पोर्टफोलियो विवाद लेकर दिल्ली पहुंचे मंत्री

Love Horoscope For 9 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 9 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Video | अपने नए आशियाने का जायजा लेने पहुंचे Deepika Padukone और Ranveer Singh, एक्ट्रेस का बेबी बंप आया नजर