नई दिल्ली के कदम के बाद मालदीव का पलटवार, भारतीय दूत को किया तलब

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2024

राजनयिक विवाद बढ़ने पर नई दिल्ली के रूख के बाद अब मालदीव की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कुछ ही घंटों बाद मालदीव ने भारतीय दूत को तलब किया है। भारत में मालदीव के राजदूत को विदेश मंत्रालय में तलब किया गया और मालदीव के कई मंत्रियों द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई थी। मालदीव सरकार ने मोदी के खिलाफ अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अपने तीन उप मंत्रियों को निलंबित कर दिया। तीनों उप मंत्रियों ने लक्षद्वीप की यात्रा के बाद एक्स पर प्रधानमंत्री के पोस्ट के लिए उनकी आलोचना की थी और कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश को मालदीव के वैकल्पिक पर्यटन स्थल के रूप में पेश करने का एक प्रयास है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार