भारत और इजरायल से एक साथ दुश्‍मनी मालदीव को पड़ी भारी, लक्षद्वीप को लेकर नेतन्‍याहू ने कर दिया ये खास ऐलान

By अभिनय आकाश | Jan 08, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यटकों को लक्ष्यद्वीप आने की अपील की थी। पीएम मोदी के पोस्ट के बाद मालदीव के कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स ने भारत और पीएम मोदी पर धावा बोल दिया। इनमें युवा अधिकार, कला और सूचना मंत्री मरियम शिउना शामिल हैं। उन्होंने पीएम मोदी के पोस्ट के कमेंट में लिख दिया क्या जोकर है, इजरायल के कठपुतली मिस्टर नरेंद्र गोताखोर लाइफजैकेट के साथ।  हालांकि जनका की नजर पड़ने के साथ ही शिउना ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया। लेकिन पूरे विवाद के बीच इजरायल भी खुलकर सामने आ गया है। इजरायल ने ऐलान किया है कि वो लक्ष्यद्वीप में समुद्री पानी को साफ करने के प्रोजेक्ट पर काम करने को तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Israel-Hamas संघर्ष के ताजा हालात क्या हैं? क्या अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकेगा इजराइल?

बता दें कि इजरायल को समुद्री पानी को मीठे पानी में बदलने में महारत हासिल है। लक्ष्यद्वीप में पर्यटन को बढ़ाने की दिशा में ये काफी महत्वपूर् साबित हो सकता है। इससे पहले मालदीव सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्ष्यद्वीप यात्रा के दौरान उनके खिलाफ टिप्पणी करने के कारण निलंबित कर दिया।  

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई