इटावा सफारी पार्क में पूंछ के घाव से पीड़ित नर तेंदुआ की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2024

इटावा। इटावा सफारी पार्क में पूंछ के घाव से पीड़ित एक नर तेंदुआ की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इटावा सफारी के उप निदेशक विनय कुमार सिंह ने पार्क के करीब दो वर्षीय नर तेंदुआ की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि उसे 18 जनवरी को बफर जोन से बचाकर सफारी में लाया गया था। उन्‍होंने बताया कि तेंदुए को जब पिंजरे में कैद किया जा रहा था, तब उसकी पूंछ चोटिल हो गई थी, जिससे उसमें घाव हो गया और घाव का इलाज सफारी पार्क के डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। 

उन्‍होंने कहा कि पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के विशेषज्ञ डॉक्टर आर पी पाण्डेय की देखरेख और निर्देश के अनुसार उसका इलाज लगातार इटावा सफारी पार्क के डॉक्टर द्वारा किया जा रहा था। अधिकारी ने बताया कि बीते दो दिनों से तेंदुआ ने खाना-पीना छोड़ दिया था, जिससे उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी और सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे उसने दम तोड़ दिया। उन्‍होंने कहा कि तेंदुआ की मृत्यु का कारण जानने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जायेगा।

प्रमुख खबरें

Top 10 Breaking News | 14 March 2026 | US attack on Kharg Island | PM Modi to visit Kolkata | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Gujarat Budget 2026-27: कौशल, रोजगार और श्रम कल्याण पर खर्च होंगे ₹2,902 करोड़, सरकार का बड़ा ऐलान

BCCI Naman Awards 2026: राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड,देखें पूरी डिटेल

Dalit Vote Bank पर Congress की नजर? कांशीराम को भारत रत्न के वादे पर Mayawati ने उठाए तीखे सवाल