मंहगे कपड़े पहनने संबंधी आरोपों पर वानखेड़े ने कहा- ‘मलिक अफवाह फैला रहे’

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2021

मुंबई| स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की मुंबई क्षेत्रीय इकाई के निदेशक समीर वानखेड़े ने विलासितापूर्ण जीवनशैली संबंधी आरोपों पर मंगलवार को कहा कि महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक उनके खिलाफ अफवाह फैला रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कुर्क संपत्तियों का अजित पवार से संबंध नहीं, यह उन्हें बदनाम करने की साजिश : मलिक

यासमीन वानखेड़े ने कहा कि मलिक को अपने मानसिक स्वास्थ्य की जांच करानी चाहिए। वानखेड़े पर निशाना साधते हुए मलिक ने दावा किया कि भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी एक लाख रुपये का पायजामा, 70 हजार रुपये से अधिक मूल्य की कमीज तथा 25-50 लाख रुपया मूल्य की घड़ियां पहनते हैं।

मलिक के दावों पर समीर वानखेड़े ने कहा, उन्हें लोखंडवाला इलाके में जाना चाहिए और पता लगाना चाहिए कि मेरे कपड़ों के दाम क्या हैं। वह अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें अधूरा ज्ञान है और उन्हें चीजों के बारे में सही जानकारी जुटानी चाहिए।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

Sensex में 879 अंकों का उछाल, IT कंपनियों के शेयरों में लिवाली से चमका शेयर बाजार

तनाव नहीं, संवाद चुनो: दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष संगोष्ठी