मुंबई इंडियन्स की ओर से अगले दो मैचों में खेल सकते हैं मलिंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

नयी दिल्ली। लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियन्स के अगले दो आईपीएल मैचों में उपलब्ध रह सकते हैं क्योंकि श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में इस अनुभवी तेज गेंदबाज के हिस्सा लेने को लेकर अपने रुख में नरमी दिखाई है। एसएलसी ने इससे पहले घोषणा की थी कि विश्व कप टीम में वही खिलाड़ी खेलने के पात्र होंगे जो चार से 11 अप्रैल तक होने वाले सुपर प्रोविंशियल एकदिवसीय घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे।

इसे भी पढ़ें: CWI अध्यक्ष डेव कैमरन को पद से हटाया गया, रिकी स्केरिट को सौंपी कमान

मलिंगा के आने से मुंबई इंडियन्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा जिसे रविवार को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तीन बार का चैंपियन मुंबई इंडियन्स अपने अगले दो मैचों में 28 मार्च को रायल चैलेंजर्स बेंगलूर और 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगा।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal