Heera Mandi । मल्लिका जान के किरदार ने कर दिया था Manisha Koirala को पागल, भारत छोड़कर अभिनेत्री को भागना पड़ा था Switzerland

By एकता | May 01, 2024

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की चर्चित वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गयी है। इन सब के बीच दिग्गज अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने अपने किरदार से जुड़ी अहम जानकारी फैंस के साथ साझा की है। अभिनेत्री ने बताया कि 'मल्लिका जान' के किरदार में वह इतना ढल गयी थी कि उन्हें इससे बाहर निकलने के लिए भारत छोड़कर जाना पड़ा था। बता दें, मनीषा 'हीरामंडी' में मल्लिका जान का किरदार निभा रही है, जो इस सीरीज का अहम हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: Neha Kakkar और Abhijeet Bhattacharya की लड़ाई में Millind Gaba की एंट्री, अपने अंदाज में दिग्गज सिंगर पर कसा तंज

मनीषा ने आगे कहा, 'मैं अपने दोस्तों के साथ थी, लेकिन मैं पक्के तौर से ये भी नहीं कह सकती कि मैंने उनके साथ भी नॉर्मल थी या नहीं। मल्लिका जान के किरदार ने मुझे इतना खा लिया था कि मैं उसी में सारा वक्त बिताती थी। मैं उसी जोन में रहती थी। मुझे सही में उस किरदार से बाहर निकलने के लिए लगातार काफी मेहनत करनी पड़ी। मुझे खुद को समझाना पड़ा कि बस बहुत हो गया, वो चैप्टर अब क्लोज हो चुका है। अब अपनी असल जिंदगी में वापस लौटो।' बता दें, मनीषा लगभग 28 साल के बाद संजय लीला भंसाली के साथ काम कर रही हैं। इससे पहले दोनों ने 1996 में फिल्म खामोशी में साथ काम किया था।

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने Shivaji Park में बिना अनुमति प्रदर्शन पर CJP आयोजकों समेत 500 पर दर्ज की FIR

Iran संकट: Gulf में ऊर्जा ठिकानों की रक्षा में जुटी US सेना, Patriot का स्टॉक 1000 से कम

Puri में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा पतितपावन भक्त निवास, SJTA ने शुरू की तैयारी

Bridal Skincare Tips: शादी से पहले नेचुरल निखार के लिए आजमाएं ये 4 घरेलू उपाय