Chhattisgarh में 'भरोसे का सम्मेलन' में शामिल हुए Mallikarjun Kharge, लोगों से की लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को समर्थन देने की अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2023

जांजगीर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को भरोसा जताया कि उनकी पार्टी इस साल के अंत में होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करेगी और लोगों से संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन करने का आग्रह किया। खरगे यहां राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सत्ता पक्ष के नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में खरगे ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी का बचाव किया

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता गांधी और ‘इंडिया’ के नेताओं के सवालों का जवाब नहीं दिया। अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पार्टी को दोषी ठहराते रहे और नेताओं का मजाक उड़ाते रहे। कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री मोदी पर देश और समाज को बांटने का काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी लगातार यह पूछते रहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में क्या किया। उन्होंने कहा, राजीव गांधी के बाद गांधी परिवार का कोई भी सदस्य प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं बना। गांधी परिवार ने कभी सत्ता के लिए लड़ाई नहीं लड़ी क्योंकि वे सिर्फ देश की सेवा करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 2014 में संसद की सीढ़ियों पर झुकने और प्रणाम करने को नाटक करार देते हुये कांग्रेस प्रमुख ने कहा, यह सब सिर्फ नाटक था। मोदी नाटक कंपनी में शामिल होने के बजाए संसद में आ गए हैं।

प्रमुख खबरें

Health Tips: Left Arm Pain के पीछे छिपे हैं ये 5 बड़े कारण, जानें कब है Heart Disease और कब मामूली मोच

Global Supply Chain का भरोसेमंद साथी बनेगा भारत, Yashvir Singh ने Industry को दिया 5 सूत्रीय मंत्र

Indo-Pacific में चीन की चुनौती का जवाब, भारत-जापान के बीच MoA से मजबूत होगी Maritime Security

Ashok Leyland और Haryana Government का बड़ा फैसला, Ambala में बनेगा अत्याधुनिक Driving Training Institute