कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा दावा, गुजरात में बहुमत के साथ हमारी पार्टी बनाएगी सरकार

By अंकित सिंह | Dec 02, 2022

गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां लगातार जारी है। पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। दूसरे चरण के लिए 5 तारीख को वोटिंग होगी। गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच में मुख्य मुकाबला होता रहा है। हालांकि, आम आदमी पार्टी की वजह से इस बार चुनाव काफी दिलचस्प माना जा रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस में बड़ा दावा कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने साफ तौर पर कहा है कि गुजरात में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बहुमत हासिल करेगी और सरकार बनाएगी। आपको बता दें कि भले ही गुजरात में भाजपा और आम आदमी पार्टी की प्रचार काफी सुनाई दे रही है। लेकिन कांग्रेस कहीं ना कहीं जमीन पर काम करती हुई दिखाई दे रही है 

इसे भी पढ़ें: Gujarat Assembly Elections: पहले चरण में 60 प्रतिशत मतदान, कांग्रेस ने फर्जी मतदान का लगाया आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुजरात में लगातार रैलियों को संबोधित किया है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के लिए रावण जैसे शब्द का भी इस्तेमाल किया। जिसके बाद से भाजपा उनके खिलाफ जबरदस्त तरीके से हमलावर हो गई है। भाजपा ने उसे चुनावी मुद्दा भी बना दिया है और इससे गुजरात के बेटे का अपमान बता रही है। भाजपा दावा कर रही है कि खडके के बयान पर जनता जवाब देगी। गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अपना पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। उन्हीं के नेतृत्व में गुजरात में कांग्रेस लगातार रणनीति के तहत चुनाव लड़ रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर