'जो 75 सालों नहीं याद आया वो अब याद आ रहा है', PM Modi के Quit India वाले बयान पर खड़गे का पलटवार

By अंकित सिंह | Aug 07, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए क्विट इंडिया’ की बात कर रहे हैं। वह अपने सभी कार्यक्रमों में इसका जिक्र कर रहे हैं। वहीं, अब विपक्ष की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। खड़गे ने विपक्ष कहा कि यह ‘हमारी जीत’ है कि जिन लोगों को 75 वर्षों तक ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ याद नहीं आया, वे अब इसे याद कर रहे हैं। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, पिछले 10 सालों से आपने केवल तोड़ने की नकारात्मक राजनीति की है। आपकी वाणी से अब ‘इंडिया’ के लिए भी कटु शब्द निकल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: SC के फैसले पर राहुल बोले, सच्चाई की जीत होती रहेगी, खड़गे बोले- यह लोकतंत्र और संविधान की जीत

Quit India अब याद आ रहा है

खड़गे ने अपना हमला जारी रखते हुए कहा कि आपके राजनैतिक पूर्वजों ने भारतीय को भारतीयों के ख़िलाफ़ किया, अंग्रेज़ी हुकूमत का साथ दिया, मुखबिरी की और Quit India का कड़ा विरोध किया। गाँधी हत्या की साज़िश में संदेहपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज — तिरंगे का विरोध किया। आज़ादी के 52 साल तक उसे फहराया नहीं। सरदार पटेल को उनको तिरंगे का बहिष्कार करने के लिए चेतावनी देनी पड़ी। जो 75 सालों नहीं याद आया वो Quit India अब याद आ रहा है। यही हमारी जीत है। भारत जुड़ेगा, INDIA जीतेगा ! मोदी ने विपक्ष पर ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन से प्रेरित होकर पूरा देश ‘भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण-भारत छोड़ो’ का समर्थन कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश