PM Modi पर मल्लिकार्जुन खड़गे का पलटवार, बोले- झूठ फैलाना ही मोदी की गारंटी

By अंकित सिंह | Feb 07, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया है। मोदी ने आज राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान खड़गे पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा था। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि झूठ फैलाना ही 'मोदी की गारंटी' है। उन्होंने कहा कि NDA का मतलब 'नो डेटा अवेलेबल' है। उनके(भाजपा) पास कोई आंकड़े नहीं हैं। वे सच नहीं बोल सकते, वे झूठ बोलते रहते हैं। खड़गे ने कहा कि संविधान को नहीं माननेवाले, जिन्होंने दंडी मार्च और “भारत छोड़ो आंदोलन” में शामिल नहीं हुए वो लोग आज कांग्रेस को राष्ट्रभक्ति का ज्ञान दे रहे हैं। मोदी जी ने UPA सरकार पर अनगिनत झूठी बातें कहीं। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगे कहा कि 65 करोड़ AADHAAR हम 2014 तक दे चुके थे। DBT-PAHAL से सब्सिडी का काम शुरू हो गया था। स्वाभिमान योजना के तहत हम ग़रीबों के 33 करोड़ बैंक खाते भी खोल चुके थे। उन्होंने कहा कि मोदी जी PSUs के बारे में कुछ बोले। हम याद दिला दें कि आपकी "बेचो और लूटो" की नीति ने अप्रैल 2022 तक 147 PSUs को पूरा/आधा/या कुछ Privatise कर दिया है। सरकार में 30 लाख पद ख़ाली पड़े हैं, और उसमें SC, ST, OBC के पद सबसे ज़्यादा ख़ाली हैं। अकेले  5 मंत्रालयों - रेलवे, स्टील, नागर विमानन, रक्षा (बिना सैनिकों के) और पेट्रोलियम में करीब 3 लाख पद ख़ाली हैं।

इसे भी पढ़ें: Parliament Diary: एक दिन के लिए बढ़ाया गया बजट सत्र, PM ने बताया 'मोदी 3.0' का ब्लूप्रिंट

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एकलव्य स्कूलों की बात आपने की, पर ये नहीं बताया कि उनमें 70% शिक्षक Contract पर ही है। यह दिल दुखाने वाली बात है कि पिछले 10 वर्षों में हमारे निर्यात और आयात के बीच का अंतर तीन गुना बढ़ गया  है और इस तथ्य को जानते हुए भी सरकार इसे समस्या के रूप में स्वीकार नहीं करती और सुधार नहीं करती। मोदी जी, आपने अपने दोनों सदनों के भाषण में केवल कांग्रेस को कोसा। 10 सालों से शासन में होने के बावजूद अपने बारे में बात करने के बजाय सिर्फ़ कांग्रेस की आलोचना करते हैं। आज भी उन्होंने महँगाई, रोज़गार, आर्थिक समानता की कोई बात नहीं की? 

प्रमुख खबरें

12 करोड़ की बड़ी कुर्बानी, Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी, BCCI की मुहर का इंतजार!

मुझे Delhi Police गिरफ्तार करने वाली है..., Abhijeet Dipke का Jail Bharo Andolan का आह्वान, Jantar Mantar पर बढ़ा तनाव

भारत से पहली बार कांपा चीन, पुतिन के गुरु बोले हिंदू आ रहे हैं!

Bihar को मिलेगी नई पहचान, Patna का JP Ganga Path बनेगा World-Class Tourism Hub