Mallikarjun Kharge का अमित शाह पर पलटवार, बोले- मणिपुर और जाति जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों पर दें ध्यान

By अंकित सिंह | Sep 30, 2024

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को मणिपुर, जनगणना और जाति जनगणना जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में कहा गया है कि शहरी सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई करने वाले 92% कर्मचारी एससी, एसटी, ओबीसी श्रेणियों से आते हैं। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी जाति जनगणना के खिलाफ है क्योंकि तब पता चलेगा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य सभी वर्ग किस काम से अपनी आजीविका कमा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Haryana में बोले CM Yogi, कांग्रेस ने तुष्टीकरण की हदें पार की, विकास के नाम अपने परिवार को आगे बढ़ाया

गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जम्मू-कश्मीर में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई टिप्पणी को सोमवार को ‘‘अत्यंत खराब और अपमानजनक’’ करार दिया। शाह ने कहा कि ‘‘कटु तरीके से नफरत दिखाते हुए’’ खरगे ने यह कहकर अपने निजी स्वास्थ्य के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नाम बिना वजह ही घसीटा कि वह मोदी को सत्ता से हटाने से पहले नहीं मरेंगे। जम्मू-कश्मीर के जसरोटा में रविवार को आयोजित एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत खराब हो गई, लेकिन कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने अपना भाषण जारी रखा और सत्तारूढ़ दल पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सत्ता से हटाने से पहले वह मरेंगे नहीं।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा